NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग बच्चे से हैवानियत, 28 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जालना : जालना जिले के घनसावंगी तहसील के जांबसमर्थ गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग बच्चे को अपने रूम में बुलाया और उसके साथ लैंगिक दुर्व्यवहार किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घनसावंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम निलेश निशिकांत कुलकर्णी (उम्र 28) है. यह पूरी घटना 18 जनवरी 2026 की है. रविवार होने के कारण पीड़ित 13 वर्षीय नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ गांव में खेल रहा था. इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित सहित उसके अन्य साथियों को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने कमरे में बुला लिया.

कमरे में बंद करके किया अश्लील हरकतें

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही वे सभी कमरे में घुसे, आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और बच्चों से कपड़े उतारने को कहा. इसके बाद आरोपी ने खुद भी अश्लील हरकतें की और नाबालिगों के साथ गलत व्यवहार किया. पीड़ित ने आगे बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और अश्लील हरकतें अंजाम दी.

*इनकार करने पर मारने की धमकी

जब पीड़ित बच्चे ने आरोपी के दुर्व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर और जबरदस्ती करने की कोशिश की. पीड़ित ने आगे बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़ित बच्चा किसी तरह वहां से भाग निकला और अपने घर जाकर पूरी बात माता-पिता को बताई.

*पुलिस हिरासत में आरोपी

बेटे से पूरी घटना सुनने के बाद पीड़ित के परिजनों में आक्रोश भड़क उठा. उन्होंने घनसावंगी पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नीलेश कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस उपनिरीक्षक ए. के. ढाकणे इस मामले की आगे की जांच कर रहे है. वहीं, इस घटना से जांबसमर्थ गांव के लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की जा रही है.

A dark silhouette of a person sitting with their head in their hand, expressing sadness or concern, with text in Hindi above discussing child exploitation.
crime

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading