₹24.90 करोड़ अनुदान घोटाला: फरार तलाठी किरण जाधव गिरफ्तार, आरोपी संख्या बढ़कर 9
जालना / प्रेस नोट — 06 दिसंबर 2025
अंबड और घनसावंगी तालुकों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए जारी सरकारी अनुदान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है।
इसी मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जालना ने लंबे समय से फरार चल रहे तलाठी
किरण रविंद्र जाधव को छत्रपती संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि शासन ने आपदा राहत के लिए चार अलग-अलग जीआर जारी किए थे, लेकिन सूची अपलोडिंग की प्रक्रिया में
फर्जी नाम जोड़कर अनुदान राशि का दुरुपयोग किया गया।
तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति ने रिपोर्ट में बताया कि
240 गांवों में कुल ₹24,90,77,811 की सरकारी राशि
का दुरुपयोग किया गया है।
मामले में अंबड थाने में अपराध रा. क्र. 453/2025 दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा को जांच जिम्मेदारी सौंपी गई।
अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे।
तलाठी किरण जाधव की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल,
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी,
तथा आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी उपअधीक्षक सिद्धार्थ माने ने किया।
जांच दल में PI मिथुन घुगे सहित पुलिस अमलदार
गोकुलसिंह कायटे, समाधान तेलंग्रे, किरण चव्हाण, अंबादास साबळे,
गजानन भोसले, सागर बावीस्कर, दत्ता वाघुंडे, विष्णु कोरडे, ज्ञानेश्वर खुने,
रविंद्र गायकवाड, शुभम तळेकर, श्रेयस वाघमारे,
चालक पाठक मेजर और महिला अमलदार
जयश्री निकम, निमा घनघाव, मंदा नाटकर शामिल रहे।

- आज के अल्फ़ाज़: न पाठवलेलं पत्र | ५ नोव्हेंबरची मराठी कवितान लिहिलेल्या नव्हे, तर लिहूनही न पाठवलेल्या पत्रातून उलगडणाऱ्या आठवणी आणि मनातील भावनांवर ५ नोव्हेंबर २०२६ ची मूळ मराठी कविता.
- China’s Solar Farms Bring New Income and Challenges for Tibetan Plateau HerdersChina’s solar farms are changing sheep grazing on the Qinghai-Tibet Plateau, creating new income opportunities and concerns over traditional pasture access.
- जालना में मौसम बदला: पारा 35 से 30 डिग्री पर, 10 नवंबर तक रात का तापमान 16.7 डिग्री तक गिरेगाजालना में दिन का पारा 35 से घटकर 30 डिग्री के आसपास आ गया है और बादल छाए हैं. अनुमान है कि 10 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री तक गिरेगा. किसानों को कपास की चुनाई जल्दी पूरी करने की सलाह.
- जालना में लीकेज से नल में पहले 10 मिनट गंदा पानी, 15 दिन में एक बार सप्लाई से सेहत पर खतराजालना में 10-15 दिन में एक बार पानी, उस पर लीकेज के कारण पहले 10 मिनट गंदा पानी. जल आपूर्ति सभापति ने मरम्मत का भरोसा दिया; जानें बचाव के उपाय.
- मंठा में काले बाजार जा रहा 2,510 किलो राशन का गेहूं-चावल जब्त, तीन आरोपियों पर मामला दर्जमंठा-जिंतूर रोड पर हलसवाडी के पास स्थानीय अपराध शाखा और मंठा पुलिस ने राशन का 2,510 किलो गेहूं-चावल और पिकअप वाहन समेत 5.72 लाख रुपये का माल जब्त किया. तीन आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





















