NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

“मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी को श्रद्धांजलि — जालना में शिक्षा और सेवा के मिशन को किया सलाम”

जालना में मौलाना वस्तानवी को दी गई ख़िराज-ए-अक़ीदत

— शिक्षा और सेवा के मिशन को दी गई रौशन सलामी

जालना: प्रसिद्ध इस्लामी स्कालर, शिक्षाविद और समाज सुधारक मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी के इंतकाल की खबर ने जालना जिले सहित पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गुजरात के वस्तान निवासी तथा महाराष्ट्र के अक्कलकुवा में प्रसिद्ध मदरसा इशातुल उलूम की नींव रखने के साथ ही उन्होंने जालना जैसे पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव रखी।

मजरेवाड़ी में विशेष इसाल-ए-सवाब सभा आयोजित

मंगलवार को मजरेवाड़ी स्थित मदरसा इरशाद उल-उलूम में जमियते उलेमा जालना द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न इस्लामी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मौलाना के दीनी, तालीमी और सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की।

वरुडी मेडिकल कॉलेज — मौलाना की दूरदृष्टि की मिसाल

बदनापुर तहसील के वरुडी गांव में मौलाना द्वारा स्थापित मेडिकल कॉलेज आज मराठवाड़ा ही नहीं, पूरे देश के लिए एक प्रेरक मॉडल बन चुका है। सैकड़ों डॉक्टर्स यहां से तालीम लेकर समाज सेवा में लगे हैं। उन्होंने जिले में कई मदरसों और शिक्षण संस्थानों की भी स्थापना की, जो आज भी उनके मिशन को जीवंत रखते हैं।

सम्मान और मोहब्बत से भरे शब्द

दारुल क़ज़ा व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के काजी ए शरीयत मुफ्ती अब्दुल रहमान ने कहा, “मौलाना वस्तानवी को हर मुसलमान से वही मोहब्बत थी जो एक पिता को अपने बच्चों से होती है।”

मौलाना हसन मिल्ली नदवी ने कहा, “मौलाना वस्तानवी जैसे लोग सदियों में एक बार आते हैं। अब समय है कि हम उनके मिशन को आगे बढ़ाएं।“

मुफ़्ती मोहम्मद ने उनके मुर्शिद कारी सिद्दीक की दुआ याद की — ‘जहां तुम जाओगे, वहां की जमीन सोना बन जाएगी’ — जो आज सच हो रही है।

शहर में ग़म का माहौल

सभा में जालना के प्रमुख उलेमा, मुफ्ती, समाजसेवी और सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने मौलाना के योगदान को याद कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपस्थित प्रमुख हस्तियां

  • मुफ्ती फहीम (जमियते उलेमा नया जालना अध्यक्ष)
  • मौलाना रईस मिल्ली, मौलाना अरशद नदवी
  • मौलाना हबीब काशीफी, मौलाना अहमद मिफ़्ताही
  • मुफ्ती शफीक कासमी, मुफ्ती सुहैल नायगांववी
  • मौलाना अब्दुल रशीद, मौलाना मुख्तार रहमानी
  • मौलाना तालेब इशाअती, मौलाना सलीम इशाअती
  • हाफ़िज़ एजाजुद्दीन, हाफ़िज़ उमर, हाफिज अब्दुल अलीम
  • काज़ी नूरुद्दीन, हाजी शकील, हाजी इमरान
  • शेख वसीम, रिजवान भाई, मौलाना अख्तर, मौलाना मोहम्मद
  • हाजी मोहम्मद और अन्य अकीदतमंद

अंतिम दुआ और संकल्प

सभा का समापन मौलाना वस्तानवी की मगफिरत की दुआ के साथ हुआ। सभी उपस्थितजनों ने उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।


© http://www.newsnationonline.com |

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading