Farewell to Class 10th students at St. John’s and Ryan International School
छत्रपति संभाजीनगर: सेंट जॉन्स और रेयान इंटरनेशनल स्कूल छत्रपति संभाजीनगर ने कक्षा 10वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी. कक्षा 9वीं के छात्रों द्वारा आयोजित इस विदाई समारोह ने यादगार पलों को संजोने और मित्रों व शिक्षकों के साथ बिताए वर्षों की यादों को ताजा करने का अवसर प्रदान किया.
रेयान संस्कृति के अनुरूप, समारोह का आरंभ प्रार्थना, पवित्र शास्त्रों के पाठ और ईश्वर के आशीर्वाद को आमंत्रित करने वाली प्रार्थना से हुआ. इसके बाद प्रशंसा और आराधना गीत गाए गए.
इस अवसर को शिक्षा क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती और रेयान इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स की हेड ऑफ क्यूएटी(QAT), सुश्री डोरिस रावल की उपस्थिति ने गौरवान्वित किया. उन्होंने कक्षा 10वीं के छात्रों को ज्ञान का प्रकाश देते हुए स्कूल के आदर्श वाक्य ‘उत्कृष्ट शिक्षा और सर्वांगीण विकास’ को बनाए रखने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
सम्माननीय चेयरमैन डॉ. ए.एफ. पिंटो और प्रबंध निदेशीका डॉ. ग्रेस पिंटो ने अपने प्रेरक संदेश में छात्रों को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के लिए आवश्यक टिप्स और जीवन की चुनौतियों का साहस व आत्मविश्वास से सामना करने की सलाह दी.
- सम्मान और पुरस्कार वितरण
- रोशनी के प्रतीक जलते दीपक के आदान-प्रदान के बाद छात्रों को रेयान और ज़ेवियर्स अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया.
- – सेंट जॉन्स प्रिंस का खिताब मास्टर आर्यन भिसे को और सेंट जॉन्स प्रिंसेस का खिताब मिस श्वेता विश्वकर्मा को मिला.
- – रेयान प्रिंस अवॉर्ड मास्टर श्रीराम पाटुंकर को और रेयान प्रिंसेस अवॉर्ड मिस चैताली मगर को प्रदान किया गया.

कक्षा 10वीं के छात्रों ने अपने वक्तव्यों में स्कूल के चेयरमैन डॉ. ए.एफ. पिंटो और प्रबंध निदेशीका डॉ. ग्रेस पिंटो को उनके निस्वार्थ प्रयासों, प्रेरणा और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने अपने प्रिय विद्यालय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की.
चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ने सभी विजेताओं को बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का समापन समापन गान, स्कूल एंथम और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ. इसके बाद विदाई भोज का आनंद लिया गया।.समारोह ने सभी के दिलों में भावनात्मक छाप छोड़ी.
- جابر بن حیان: بابائے کیمیا یا ایک مجموعے کے پیچھے چھپا نام؟جابر بن حیان کو بابائے کیمیا کہا جاتا ہے، مگر جدید مؤرخین کے نزدیک جابری مجموعہ شاید ایک شخص کی تصنیف نہیں۔ جانیے کہ حقائق کیا ہیں اور بحث کہاں کھڑی ہے۔
- जाबिर इब्न हय्यान: केमिस्ट्री के जनक या एक किताबों के पीछे छुपा नाम?जाबिर इब्न हय्यान को “केमिस्ट्री का जनक” कहा जाता है, लेकिन आज के मुअर्रिख़ीन उनके वुजूद और मुसन्निफ़ होने पर बहस करते हैं। जानिए “जाबिरी कॉर्पस” की पूरी कहानी।
- Paralives Tops One Million Sales as Indie Studio Prepares Its First Major UpdateThe Montreal-made life simulator reached one million copies sold by June 24, according to its development timeline. Its small team is now working on a broad first major update.
- Riot Teases League of Legends: New Dawn, a Major Update Planned for 2027Riot’s November 14 teaser points to a major refresh for League of Legends. The company says a full reveal is coming in January, with the update planned for later in 2027.
- Bilibili Gaming Beats Gen.G 3–1 to Win the 2026 League of Legends World ChampionshipBilibili Gaming overturned an opening-game loss to defeat Gen.G 3–1 in the Brooklyn final, ending China’s five-year wait for the Summoner’s Cup. Knight was named Finals MVP.
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




















