आज के स्मार्टफोन पहले की तुलना में कहीं ज्यादा स्मार्ट और एडवांस हो चुके हैं। इनमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद होते हैं, जिनका इस्तेमाल अधिकांश लोग कभी नहीं करते या उनके बारे में जानते ही नहीं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण फीचर है NFC (Near Field Communication), जो बिना केबल और इंटरनेट के कुछ सेकंड में कई काम आसान बना देता है।
NFC क्या होता है?
NFC यानी Near Field Communication एक शॉर्ट-रेंज वायरलेस टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से दो NFC-सपोर्टेड डिवाइस बेहद कम दूरी (लगभग 4 सेंटीमीटर) पर आपस में डेटा का आदान-प्रदान कर सकते हैं। यह तकनीक तेज, आसान और सुरक्षित तरीके से डिवाइसों को आपस में कनेक्ट करने का काम करती है।
NFC कैसे काम करता है?
NFC रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) टेक्नोलॉजी पर आधारित होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दोनों डिवाइस में NFC फीचर ऑन होना चाहिए। इसके बाद दोनों डिवाइस को एक-दूसरे के करीब लाते ही वे आपस में कम्युनिकेशन शुरू कर देते हैं। इसमें किसी केबल, पेयरिंग प्रक्रिया या इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती।
सबसे ज्यादा इस्तेमाल कहां होता है?
पेमेंट के अलावा भी हैं कई उपयोग
कैसे पता करें कि आपके फोन में NFC है?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन NFC सपोर्ट करता है या नहीं, तो फोन की Settings में जाकर NFC सर्च करें। यदि NFC का विकल्प दिखाई देता है, तो आपका फोन इस फीचर को सपोर्ट करता है। कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह Quick Settings Panel में भी उपलब्ध होता है, जहां से इसे आसानी से ऑन या ऑफ किया जा सकता है।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

































































Leave a Reply