NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ‘बत्ती गुल’ आंदोलन — जालना में भी जोरदार समर्थन

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ‘बत्ती गुल’ आंदोलन — जालना में भी जोरदार समर्थन

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का ‘बत्ती गुल’ आंदोलन — जालना में भी जोरदार समर्थन

जालना: वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ देशव्यापी “बत्ती गुल आंदोलन” का ऐलान किया है। इस आंदोलन को जालना जिले में भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

30 अप्रैल 2025 को रात 9 बजे से 9:15 बजे तक मुस्लिम समुदाय से जुड़े नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों की बत्तियां बंद कर इस संशोधन के विरोध में एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। जालना शहर और ग्रामीण भागों में मुस्लिम संगठनों ने जनता से आंदोलन में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि नया संशोधन वक्फ संपत्तियों पर सरकार का अनाधिकृत हस्तक्षेप बढ़ाने वाला है और इससे मुस्लिम समाज के धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा।

बोर्ड द्वारा शुरू किए गए “वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ” अभियान के तहत देशभर में जनसभाएं, जागरूकता कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान भी चलाए जा रहे हैं। जालना जिले में भी इसी कड़ी में आगामी सप्ताह में कई जन जागरण सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस मुद्दे पर राजनीतिक समर्थन भी दिखाई दे रहा है।

मुस्लिम संगठनों ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और संवैधानिक दायरे में रहकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

जालना में बत्ती गुल आंदोलन के समर्थन में अपील

बुधवार को बत्ती गुल आंदोलन में जालना शहर और जिले के नागरिकों को बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर रात 9:00 बजे से 9:15 तक अपने घरों की लाइट बंद करने का आवाहन किया गया है। इस अपील में जमाते इस्लामी हिंद के राज्य सचिव शेख मुजीब के साथ ही कई प्रमुख नेताओं ने सहभागिता की है:

  • मौलाना अब्दुल रऊफ नदवी
  • मुफ्ती अब्दुल रहमान
  • मौलाना सोहेल नदवी
  • सय्यद शाकीर
  • लियाकत अली खान
  • फिरोजअली मौलाना
  • इरफान कैप्टन
  • असदुल्लाह रझवी
  • अहमद नुर कुरैशी
  • एजाज कासिम
  • अतीक अहमद
  • मुफ्ती फहीम
  • शेख इस्माइल

सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से इस आंदोलन में भाग लेकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हों।




आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading