NewsNation Online

FireFly In News

आगे खिसकी ‘रेड 2’ की रिलीज की तारीख, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म

Raid 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की 2018 की फिल्म ‘रेड’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। कुछ समय पहले फिल्म के निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए इसके सीक्वल का एलान किया था।

The release date of ‘Raid 2’ has been postponed, now Ajay Devgan’s film will hit the theatres on this day

अजय एक बार फिर आयकर विभाग अधिकारी बन रेड मारने के लिए तैयार हैं। फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो चुका था, लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख को आगे खिसका दिया गया है। अब नई रिलीज डेट का एलान किया गया है।

दो बार बदली फिल्म की रिलीज डेट

अजय देवगन की यह फिल्म अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी। आज मंगलवार, 3 दिसंबर को निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का एलान किया है। पहले दो बार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो चुका है। सबसे पहले यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसे आगे खिसकाकर 21 फरवरी 2025 को रिलीज करने की योजना बनाई गई

फिल्म की नई रिलीज डेट

अब यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। अजय देवगन की ‘रेड 2’ अब 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू। ‘रेड 2′ 1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।’

गुमनाम नायकों की कहानी है ‘रेड 2’
अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ आयकर विभाग के गुमनाम नायकों की कहानी बताएगी। उनकी किताबों से सच्ची घटनाएं सामने लाएगी। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘रेड 2’ का खलनायक कौन
अभिनेता रितेश देशमुख ‘रेड 2’ में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। इसके पहले भाग को भी राज कुमार ने ही
निर्देशित किया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने क्रिटिक्स की भी सराहना प्राप्त की थी। इस सीक्वल को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के तहत बनाया है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading