पूर्वा बोबडे ने योगा में स्वर्ण पदक जीता
जालना: सेंट जॉन हाई स्कूल, जालना की कक्षा दस की छात्रा पूर्वा रवींद्र बोबडे ने 21 अगस्त, 2025 को जिला खेल कार्यालय, जालना द्वारा आयोजित तालुका स्तर की परंपरागत और रिदमिक योगासन प्रतियोगिता (U/17 आयु वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
पूर्वा ने जिला स्तर की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
उसकी इस सफलता पर उसका अभिनंदन स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो और संचालिका ग्रेस पिंटो ने किया।

