कानपुर की घटना से आहत जालना, मुस्लिम समाज का सड़क पर गुस्सा – रजा अकादमी ने दी चेतावनी, “इंसाफ नहीं तो जालना की धरती पर गूंजेगी विशाल रैली”
जालना: ईद-ए-मिलादुन्नबी जैसे पवित्र अवसर पर कानपुर में 150 से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों पर पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने की घटना ने पूरे समाज को गहरे आघात पहुँचाया है।
इस घटना के खिलाफ जालना में मुस्लिम समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को केजीएन रोड, दुखीनगर में निषेध आंदोलन किया। इस मोर्चे में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम भाई शामिल हुए और “इंसाफ चाहिए” के नारों से शहर की सड़कों को गूंजा दिया।
इस दौरान वातावरण बेहद भावुक और आक्रोशपूर्ण दिखाई दिया। समाज के बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं और छोटे बच्चों तक ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की।
रजा अकादमी के मराठवाड़ा अध्यक्ष सैय्यद जमील मौलाना ने कहा— “कानपुर में केवल ‘आई लव मोहम्मद’ का बैनर लगाने की वजह से बेगुनाह मुस्लिम युवकों पर एफआईआर दर्ज करना और उन्हें गिरफ्तार करना न केवल अन्याय है, बल्कि यह समाज की मजहबी भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम है।”
उन्होंने कहा कि यह मामला तुरंत रद्द किया जाना चाहिए, अन्यथा जालना की धरती पर एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रैली निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि मुस्लिम समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है।
इस समय कई मुस्लिम भाइयों की आँखें नम हो गईं। सभी का कहना था कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार मुस्लिम समाज के लिए भाईचारे, मोहब्बत और अमन का संदेश लेकर आता है, लेकिन कानपुर की इस घटना ने पूरे समाज के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।
इस मौके पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर मांग की कि निर्दोष मुस्लिम युवकों पर दर्ज मामले तुरंत वापस लिए जाएँ और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। निषेध आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, लेकिन यह साफ संकेत दे गया कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन और व्यापक रूप धारण करेगा।
आंदोलन में उपस्थित
- सैय्यद जमील मौलाना
- मौलाना नौशाद रजा
- मौलाना फैज
- मौलाना अरमान
- मौलाना मसिहोद्दीन
- हाफिज सैय्यद उमर
- शेख तौफिक
- हैदरअली खान
- आबेद लाला
- मुनव्वरखान लाला
- सैय्यद अब्दुल रहीम
- इमरान खान (गुड्डु खान)
- कलीम खान
- आसिफ अनसारी
- जावेद खान
- शोएब शेख
- इमरान बिल्डर
- अय्युब खान
- सादेख खान
- मुस्लिम समाज के अन्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे




- अल्लाह के 99 नाम (अस्मा-उल-हुस्ना): मतलब, हदीस और पूरी सूचीअल्लाह के 99 नाम अरबी, हिंदी उच्चारण और मतलब के साथ। बुख़ारी-मुस्लिम की हदीस, “अहसाहा” का सही मतलब, और क्या अल्लाह के नाम सिर्फ़ 99 हैं? पूरी जानकारी।
- छठ पूजा के लिए जालना में विसर्जन कुंड पर चाक-चौबंद इंतजाम, महापौर ने किया निरीक्षणजालना शहर महानगरपालिका ने छठ पूजा के लिए विसर्जन कुंड पर सफाई, दमकल, स्वास्थ्य और एम्बुलेंस की व्यवस्था की। महापौर वंदनाताई मगरे ने मौके पर जाकर जायजा लिया।
- 17 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे अदालती कर्मचारी, कामकाज पर असर के आसारउच्च न्यायालय की तर्ज पर संशोधित वेतनमान की मांग को लेकर राज्य के अदालती कर्मचारी 17 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे। जालना के कर्मचारियों से भी शामिल होने की अपील।
- जालना में 16 नवंबर को भाजपा की राष्ट्रचिंतन संवाद बैठक, कई क्षेत्रों के गणमान्य लोग होंगे शामिलभाजपा जालना महानगर की ओर से सोमवार 16 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय में राष्ट्रचिंतन संवाद बैठक होगी। सांसद डॉ. अजित गोपछडे मार्गदर्शन करेंगे।
- जालना के विसर्जन कुंड पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज, समिति ने किया निरीक्षणउत्तर भारतीय नागरिकों के सबसे बड़े उत्सव माने जाने वाले छठ महापर्व का कार्यक्रम जालना के विसर्जन कुंड पर होगा। सजावट और पूर्व तैयारियों का समिति ने निरीक्षण किया।
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






















