जालना। कदीम जालना पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 10 घंटे में 12 वर्षीय लापता बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। यह प्रकरण भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2) के तहत दर्ज किया गया था।
मामले की जानकारी देते हुए सुंदरनगर, चंदनझीरा निवासी समीर कदीर पठाण ने 9 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 8 दिसंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे अफगान मोहल्ला स्थित गुलाम नबी गुलाम रसूल प्राथमिक विद्यालय से घर लौटते समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठाकर ले जाई गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसे उच्च प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू की।
कदीम जालना पुलिस स्टेशन ने तुरंत एक विशेष जांच दल का गठन किया। टीम ने रेलवे स्टेशन, आसपास के क्षेत्रों और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर उनका गहन विश्लेषण किया तथा विभिन्न कोणों से जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली कि बच्ची को जालना रेलवे स्टेशन के निकट देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस पथक तत्काल सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
इस पूरी कार्रवाई का मार्गदर्शन पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी ने किया।
कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक जे.बी. शेवाले, सदा राठोड, मतीन शेख, संदीप चव्हाण, सदाशिव मुटकुले (796) तथा महिला पोकॉ कल्याणी भागवत शामिल रहे।
कदीम जालना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों में व्यापक सराहना की जा रही है।

- २६ अक्टूबर का इतिहास: जम्मू-कश्मीर का विलय, फुटबॉल की शुरुआत और शांति समझौता२६ अक्टूबर के इतिहास में जम्मू-कश्मीर का विलय पत्र, फुटबॉल एसोसिएशन की स्थापना, इजराइल-जॉर्डन शांति संधि और अमेरिकी पैट्रियट कानून शामिल हैं.
- October 26 in History: Kashmir Accession, Football, Jordan–Israel Peace and Patriot ActExplore October 26: Kashmir’s 1947 accession, the Football Association’s founding in 1863, the 1994 Israel-Jordan treaty and the 2001 Patriot Act.
- PM Congratulates Swatik Patil on Asian Para Games Bronze MedalSwatik Patil won bronze in the men’s 100m breaststroke SB9 at the Asian Para Games 2026. Prime Minister Narendra Modi congratulated the Indian para-swimmer.
- एशियन पैरा गेम्स में शैलेश कुमार ने लंबी कूद में कांस्य जीता, प्रधानमंत्री ने दी बधाईभारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक हासिल किया. उनकी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री ने बधाई दी.
- PM Modi at NDTV World Summit: Global Cooperation and India’s Role in a Changing WorldPrime Minister Narendra Modi addressed the NDTV World Summit. This report covers key points from his remarks and the event’s context.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



















