₹10 लाख रिश्वत कांड में जालना आयुक्त को बड़ा झटका — जमानत खारिज, अब दिवाली जेल में ही कटेगी
अंबड सत्र न्यायालय ने ठुकराई जमानत अर्जी; भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर दिया कड़ा संदेश
जालना: ₹10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए जालना महानगरपालिका आयुक्त संतोष खांडेकर को अंबड सत्र न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अब आयुक्त की दिवाली जेल की सलाखों के पीछे ही बीतेगी।
गौरतलब है कि दीपावली अवकाश के चलते जालना कोर्ट का चार्ज अंबड को सौंपा गया था, जिसके कारण खांडेकर को अंबड न्यायालय में पेश किया गया। यह रिश्वत कांड तब उजागर हुआ जब खांडेकर ने एक ठेकेदार से कार्य का बिल पास करने के बदले ₹20 लाख की मांग की थी।
छत्रपती संभाजीनगर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उनके सरकारी निवास पर जाल बिछाकर ₹10 लाख की पहली किस्त लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तारी की थी। प्रारंभिक पूछताछ के बाद अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।
दिवाली की छुट्टियों के चलते खांडेकर को अंबड सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजने का आदेश सुनाया। इसके तुरंत बाद आरोपी की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई, जिसे अदालत ने यह कहते हुए सख्ती से खारिज कर दिया कि — “इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा रिश्वत स्वीकार करने के बाद उसे जमानत देना समाज में गलत संदेश देगा कि अपराधी खुलेआम घूम सकते हैं।”
अदालत ने माना कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और इस चरण में जमानत देना न्याय के हित में उचित नहीं होगा। इस फैसले के बाद जालना के प्रशासनिक महकमे में भारी खलबली मच गई है। महानगरपालिका के शीर्ष अधिकारी की गिरफ्तारी से पूरे विभाग में भ्रष्टाचार और जवाबदेही पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब अगला कदम — हाईकोर्ट की ओर नजरें
जिला अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब खांडेकर को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा, लेकिन दिवाली अवकाश के चलते जल्द राहत मिलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में उनकी दिवाली अब जेल में ही बीतेगी।
रिपोर्ट: न्यूज़ नेशन ऑनलाइन | जालना ब्यूरो

- Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने बनाई नई ऊंचाई, जानिए 24 जुलाई के ताजा भावGold Price Today: 24 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की चमक बरकरार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदों का असर सोने पर दिखाई दिया, वहीं औद्योगिक मांग के चलते चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। आज कितना सस्ता हुआ… Read more: Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने बनाई नई ऊंचाई, जानिए 24 जुलाई के ताजा भाव
- Samsung की Silicon-Carbon Battery क्या है? जानिए कैसे बदलेगी स्मार्टफोन बैटरी की दुनियाSamsung ने अपने नए Galaxy Foldable स्मार्टफोन्स में पहली बार Silicon-Carbon Battery टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह नई बैटरी तकनीक कम जगह में अधिक ऊर्जा स्टोर करने की क्षमता रखती है, जिससे फोन की बैटरी क्षमता बढ़ाई जा सकती है, बिना उसके आकार या वजन में बड़ा बदलाव किए। क्या है Silicon-Carbon Battery? Silicon-Carbon… Read more: Samsung की Silicon-Carbon Battery क्या है? जानिए कैसे बदलेगी स्मार्टफोन बैटरी की दुनिया
- ‘रामायण’ ट्रेलर रिलीज टली, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह, अब होगा ग्लोबल लॉन्चसैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में ‘रामायण’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ऐलान किया कि 24 जुलाई को ट्रेलर रिलीज नहीं किया जाएगा। मेकर्स अब इसे एक बड़े वैश्विक इवेंट के रूप में दुनिया भर में एक साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।… Read more: ‘रामायण’ ट्रेलर रिलीज टली, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह, अब होगा ग्लोबल लॉन्च
- CJP ने पीएम मोदी से कहा- धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, यही सबसे सख्त कदम होगाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाले विधेयक को संसद में पेश किए जाने की घोषणा के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार पर निशाना साधा है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में सबसे सख्त कार्रवाई करना चाहती है तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री… Read more: CJP ने पीएम मोदी से कहा- धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, यही सबसे सख्त कदम होगा
- सोनम वांगचुक बोले- इस्तीफा नहीं मिला, लेकिन सरकार से लिखित वादा मिलाएक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अनशन खत्म करवाया। अनशन समाप्त करने के बाद जारी वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिनों तक सरकार के साथ लगातार… Read more: सोनम वांगचुक बोले- इस्तीफा नहीं मिला, लेकिन सरकार से लिखित वादा मिला
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












































































































Leave a Reply