NewsNation Online

FireFly In News

नागेवाड़ी टोल प्लाझा के पास गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपी की तलाश में पुलिस दल मुंबई रवाना.

Firing near Nagewadi toll plaza, one person injured, incident captured in CCTV camera, police team left for Mumbai in search of the accused.

*मुंबई से पीछा करते हुए जालना में वारदात को अंजाम, रात 9:30 बजे घटना

जालना: नागेवाड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक ट्रक चालक पर हमला कर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की गई. इस घटना में चालक को मामूली चोट आई है, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, हमला करने वाला और घायल दोनों रिश्तेदार हैं, जो मुंबई के रहने वाले हैं.

घटना का विवरणः

मुंबई से जालना की ओर जा रहे एक ट्रक चालक का पीछा उसके रिश्तेदार और अन्य तीन लोगों ने किया. ट्रक चालक ने नागेवाड़ी टोल प्लाजा पार करने के बाद ट्रक को राजमाता होटल के पास खड़ा किया और होटल की ओर जा रहा था. उसी दौरान स्कोडा कार में सवार आरोपियों ने चालक को रोका और उसे गंभीर रूप से पीटा. इसके बाद पिस्टल से तीन राउंड फायर किए. एक गोली चालक को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, प्रशिक्षु उपविभागीय अधिकारी करिश्मा चौधरी, और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी घटनास्थल पर पहुंचे. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए. साथ ही स्कोडा वाहन का भी पता लगाया गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

*टोल नाके के पास गोलीबारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपी की तलाश में पुलिस दल मुंबई रवाना.

*रिश्तेदारों के बीच विवाद बना गोलीबारी का कारणः

अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है. घायल की स्थिति अब खतरे से बाहर है, और आरोपी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे.

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जिससे इस गोलीबारी की घटना का क्रम पुलिस के सामने आया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है. इस घटना में गोलीबारी करने वाले आरोपी और ट्रक चालक मुंबई के निवासी हैं और वे आपस में रिश्तेदार होने की जानकारी सामने आई है.आरोपी की तलाश के लिए जालना पुलिस का दल मुंबई के लिए रवाना हो गया है, जबकि घायल का इलाज जिला सरकारी सामान्य अस्पताल में जारी है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading