NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

देउलगांव राजा पुलिस हत्याकांड: 6 लाख की सुपारी, अवैध संबंध, चार गिरफ्तार और सियासी कनेक्शन का पर्दाफाश

देउलगांव राजा पुलिस हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंध, 6 लाख की सुपारी और चार गिरफ्तार, सियासी कनेक्शन भी उजागर

जालना: देऊलगांव राजा-सिंदखेडराजा मार्ग पर स्थित आरजे इंटरनेशनल स्कूल के सामने वन विभाग की जमीन पर रविवार को खड़ी एक स्विफ्ट कार में एक पुलिसकर्मी का शव मिलने से फैली सनसनी अब गहरी साजिश की परतें उजागर कर रही है। पुलिस जांच में यह मामला पूर्व नियोजित हत्या का निकला, जिसमें अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

– हत्या के पीछे था अवैध संबंध का जाल:

मुख्य आरोपी बाबासाहेब म्हस्के (42 वर्ष), गिरोला खुर्द गांव के पूर्व सरपंचपती और प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा है। उसके मृतक पुलिसकर्मी ज्ञानेश्वर म्हस्के के परिवार की करीबी महिला से अवैध संबंध थे। जब ज्ञानेश्वर को इस संबंध की भनक लगी और वह बाधा बनने लगे, तो बाबासाहेब ने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची।

– सुपारी देकर कराया गया मर्डर:

बाबासाहेब ने जालना के कुख्यात अपराधी “टाइगर” को 6 लाख रुपये की सुपारी दी। 29 मार्च की रात, टायगर के दो गुर्गों को हत्या के लिए भेजा गया। देऊलगांव राजा रोड स्थित होटल अंबर में बाबासाहेब ने ज्ञानेश्वर को शराब पिलाई, होटल का बिल भी खुद चुकाया। बाद में तीनों ने मिलकर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और शव को कार सहित गिरोला खुर्द के पास जंगल क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए।

– गिरफ्तार आरोपी:

  • बाबासाहेब म्हस्के – मुख्य साजिशकर्ता
  • टाइगर के दो गुर्गे – सुपारी किलर
  • एक और आरोपी – तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार, पहचान गोपनीय

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेसिंग से अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर बाबासाहेब को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

– मृतक का परिचय:

ज्ञानेश्वर म्हस्के, समृद्धी महामार्ग पर हाईवे पुलिस में कार्यरत थे। वे मूल रूप से गिरोला खुर्द निवासी थे, और वर्तमान में अंबड चौफुली, जालना में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे।

❖ सियासी संबंध भी सामने आए:

मुख्य आरोपी बाबासाहेब म्हस्के की पत्नी वर्तमान में ग्राम पंचायत सदस्य है। यह हत्या बुलढाणा-खामगांव जिले की राजनीति से जुड़ा हुआ मामला बताया जा रहा है।

– तेज़ कार्रवाई में पुलिस ने पाया सफलता:

इस हत्याकांड की जांच बुलढाणा जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक बी.बी. महामुनी और एसडीपीओ मनिषा कदम के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के PI अशोक लांडे और देउलगांव राजा पुलिस थाने के PSI संतोष महल्ले की टीम ने महज कुछ घंटों में बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस को संदेह है कि इस हत्या की साजिश में अभी और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।

#देउलगांव_राजा_हत्या #ज्ञानेश्वर_हत्या_कांड #बाबासाहेब_म्हस्के #जालना_क्राइम #महाराष्ट्र_पुलिस

मृतक पुलिसकर्मी ज्ञानेश्वर म्हस्के



आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading