NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

बदनापुर में धार्मिक स्थल के बाहर प्रार्थना के बाद हमला, छह घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो
बदनापुर में धार्मिक स्थल के बाहर हमला – छह घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

बदनापुर में धार्मिक स्थल के बाहर प्रार्थना के बाद हमला, छह घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार

Main Points (English):

  • Attack occurred after prayer outside a religious place in Badnapur.
  • Six people injured, including two women; several in serious condition.
  • Three accused arrested; others fled leaving motorcycles behind.
  • Police seized about 20-25 motorcycles from suspects.
  • Tensions rose in the area, police deployed additional forces to control situation.
  • Previous communal disputes reported in the region.
  • Investigation and tight security ongoing at the site.

जालना; बदनापुर तहसील के मांजरगाव में शुक्रवार शाम एक धार्मिक स्थल से प्रार्थना पूरी कर लौट रहे लोगों पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया। इस हिंसक घटना में दो महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें से चार-पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रार्थना समाप्त कर बाहर निकले लोगों पर तीन से चार अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बदनापुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बदनापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। जांच में पता चला है कि कई आरोपी बाहरी इलाकों से आए थे और पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने लगभग 20 से 25 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।

हमले के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस थाने के बाहर एक समुदाय की बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जालना पुलिस बल की एक टीम मांजरगाव पहुंची है।

यहां गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी दो समुदायों के बीच विवाद हो चुका है, जिसे पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया था। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस निरीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा जा रहा है। मामले की जांच जारी है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights