रेत माफिया पर अंबड पुलिस की आधी रात की कार्रवाई — बैलगाड़ी से पहुंचकर मारा छापा, 55 लाख का अवैध खनन उपकरण जब्त
http://www.newsnationonline.com
जालना | विशेष संवाददाता रिपोर्ट
जालना जिले के अंबड तालुका में सक्रिय रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक साहसिक और गोपनीय अभियान के तहत दूधना नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर आधी रात को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बैलगाड़ी के जरिए घटनास्थल पर पहुंचकर माफियाओं को चौंकाते हुए 55 लाख रुपये मूल्य का खनन उपकरण जब्त किया।
गोपनीय सूचना पर त्वरित एक्शन:
दिनांक 7 मई 2025 को अंबड पुलिस को सूचना मिली थी कि मठपिंपळगांव शिवार की दूधना नदी में कुछ लोग जेसीबी और हायवा मशीनों के माध्यम से अवैध रेत खनन कर रहे हैं। पुलिस निरीक्षक अमोल गुरले और उपनिरीक्षक भगवान नरोडे ने टीम के साथ योजना बनाकर कार्रवाई की।
रात 2:30 बजे बैलगाड़ी से घटनास्थल तक पहुंच:
खनन स्थल तक सड़क मार्ग कठिन होने और माफियाओं को चकमा देने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने बैलगाड़ी का सहारा लिया। रात करीब 2:30 बजे पुलिस ने अचानक छापा मारा और मौके से एक हायवा, एक मिनी हायवा और एक जेसीबी मशीन सहित कुल ₹55 लाख मूल्य का अवैध सामग्री जब्त की गई।
गुन्हा दर्ज, माफियाओं की तलाश जारी:
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 240/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 62, 3(5) के अंतर्गत केस दर्ज किया है। फिलहाल खनन में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफलता:
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक अयुष नोपाणी, और उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल खांबे के निर्देशन में संपन्न हुई। इसमें अमोल गुरले, भगवान नरोडे, दीपक पाटील, अरुण मुंडे, भानुसे और स्वप्निल भिसे की प्रमुख भूमिका रही।
#अंबडपुलिस #रेतमाफिया #अवैधरातखनन #जालना #PoliceRaid #SandMafia #BreakingNews
© 2025 http://www.newsnationonline.com | All Rights Reserved

- Sunderland’s Early Premier League Campaign Includes Draw With Manchester CityPromoted Sunderland have already taken a point from Manchester City in the opening five Premier League matchweeks.
- Fabian Hurzeler, 33, Leads Young Premier League Manager TrendBrighton coach Fabian Hurzeler, 33, is the youngest Premier League manager in the 2026-27 season.
- Joao Pedro Among Premier League’s Leading Goal Involvement PlayersChelsea forward Joao Pedro has six goal involvements in the opening stages of the 2026-27 campaign.
- Erling Haaland Scores Five Premier League Goals in Opening Five GamesErling Haaland has scored five Premier League goals for Manchester City in the opening five matchweeks of 2026-27.
- Brighton Star Pascal Gross Records Six Goal InvolvementsBrighton midfielder Pascal Gross has six goal involvements after five Premier League matches in 2026-27.

