NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ ईमान का अव्वल दरजा – मौलाना मिस्बाही का बयान

मोहब्बत-ए-रसूल ईमान का अव्वल दरजा – मौलाना मिस्बाही
मोहब्बत-ए-रसूल ईमान का अव्वल दरजा – मौलाना मिस्बाही जालना (न्यूज़ डेस्क): जालना शहर के मंगल बाज़ार स्थित गुलज़ार मस्जिद में जुमा की नमाज से पहले पेश-इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही ने ख़ुत्बा पेश करते हुए कहा कि “मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ ईमान की अव्वल शर्त है, अगर इसमें खामी हो तो दीन अधूरा हो जाता है।” *मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ पर शायराना अंदाज* मौलाना ने डॉ इकबाल का शेर पढ़ा :
“की मुहम्मद से वफ़ा तूने तो हम तेरे हैं,
यह जहाँ चीज़ है क्या — लहू, कलम तेरे हैं।”
उन्होंने एक और शेर पढा:
“मुहम्मद की मोहब्बत दिने हक की शर्तें अव्वल है,
इसी में हो अगर खामी तो सब कुछ ना मुकम्मल है।”
उन्होंने बयान किया कि हर मोमिन के दिल में नबी-ए-करीम ﷺ की मोहब्बत सबसे ऊपर होनी चाहिए और यही असल ईमान का तक़ाज़ा है। *हदीस-ए-बुख़ारी का हवाला* मौलाना मिस्बाही ने बुख़ारी शरीफ़ की हदीस का हवाला देते हुए कहा: “तुम में से कोई भी उस वक़्त तक कामिल मोमिन नहीं बन सकता जब तक कि मैं उसे उसके वालिदैन, औलाद और तमाम चीज़ों से ज़्यादा अज़ीज़ न हो जाऊँ।” उन्होंने कहा कि मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ हर मुसलमान के ईमान की जान है। *“आई लव मोहम्मद” विवाद पर रद्द-ए-अमल* उत्तर प्रदेश में “आई लव मोहम्मद” लिखने या बोलने पर दर्ज हुई FIR और गिरफ़्तारी पर मौलाना ने सख़्त रद्द-ए-अमल का इज़हार किया। उन्होंने कहा: “अगर ‘आई लव मोहम्मद’ बोलना जुर्म है तो यह जुर्म मैं भी करता हूँ — और करोड़ों बार करता हूँ। इसके लिए हर सजा मुझे मंजूर है।” *पुरअमन एहतेजाज की अपील* मौलाना मिस्बाही ने मुसलमानों से अपील की कि जोश में आकर कोई ग़ैर-क़ानूनी कदम न उठाएं, बल्कि होश के साथ पुरअमन एहतेजाज दर्ज करें। उन्होंने कहा कि उम्मत का फ़र्ज़ है कि अपने नबी ﷺ से मोहब्बत का इज़हार अमन और क़ानून के दायरे में रहकर करे। *जज़्बाती पैगाम* आख़िर में मौलाना ने एक और शेर पढा:
“लब पर नाते पाक का नगमा कल भी था और आज भी है,
मेरे नबी से मेरा रिश्ता कल भी था और आज भी है.
बतला दो दुश्मने नबी से गैरत ऐ मुस्लिम जिंदा है,
दीन पर मर मिटने का जज्बा कल भी था और आज भी।”
— समाचार स्रोत: स्थानीय ख़बर

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading