NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

उर्स-ए-ताजुश्शरिया 2025: बरेली में 10+ देशों से आएंगे जायरीन, होटल-गेस्ट हाउस फुल बुक | Urs-e-Tajushsharia Bareilly

उर्स-ए-ताजुश्शरिया 4 मई से बरेली में — 10 से अधिक देशों से आएंगे जायरीन, होटल-गेस्ट हाउस फुल बुक

बरेली (प्रतिनिधि): बरेली की सरज़मीं पर इस वर्ष उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आयोजन 4 और 5 मई को भव्य रूप में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम दरगाह आला हज़रत स्थित खानकाह ताजुश्शरिया और मथुरापुर के जामियतुर्रजा इस्लामिक सेंटर में संपन्न होगा। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है।

यह उर्स आला हज़रत परिवार के मशहूर बुजुर्ग हज़रत मुफ्ती अख्तर रज़ा खां (अजहरी मियां) के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित होता है। इस वर्ष लंदन, अमेरिका, सऊदी अरब, मॉरिशस, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश सहित 10 से अधिक देशों से जायरीन के आने की पुष्टि हो चुकी है। भारत के बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश

तैयारियों में जुटा बरेली शहर

शहर के अधिकांश होटल और गेस्ट हाउस जायरीनों की बुकिंग से भर चुके हैं। दरगाह प्रबंधन ने अतिरिक्त व्यवस्था के तहत मदरसों, स्कूलों और निजी आवासों में भी ठहरने की सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। स्थानीय लोगों द्वारा लंगर सेवा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां भी पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं।

जमात रज़ा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि इस बार का उर्स पहले से अधिक भव्य होगा। धार्मिक भाषण, नात शरीफ, कुल शरीफ और मिलाद-ए-पाक जैसे आयोजन मुख्य आकर्षण होंगे।

मोहब्बत और मिलन का रूहानी संदेश

*दरगाह वली मियां* पर आयोजित उर्स-ए-मोहम्मदी में भी श्रद्धालु एक भावनात्मक मिलन के बाद “अगले साल फिर मिलने” के वादे के साथ रवाना हुए। साहिबे सज्जादा अल्हाज अनवर मियां हज़रत से मुलाकात कर उन्होंने विदाई ली।

दरगाह मीडिया प्रभारी सैयद नाज़िर अली (चांद) के अनुसार, उर्स-ए-ताजुश्शरिया को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है और बरेली एक बार फिर रूहानी रौशनी से जगमगाने वाला है।

© http://www.newsnationonline.com |

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading