NewsNation Online

FireFly In News

“इनामदार और मुतवल्ली के अधिकारों का संरक्षण: इनामी जमीनों की सुरक्षा को प्राथमिकता”

“Protection of rights of Inamdar and Mutawalli: Protection of Inam lands a priority”

* महाराष्ट्र वक्फ फेडरेशन की राज्य की विविध नई जिला कार्यकारिणी का गठन
* जालना स्थित दरगाह सैयद अहमद शेर सवार में राज्य के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

जालना: महाराष्ट्र वक्फ फेडरेशन के तहत राज्यभर में नई जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जालना स्थित दरगाह सैयद अहमद शेर सवार में किया गया. यह बैठक फेडरेशन के अध्यक्ष गौस शिरोडकर की अध्यक्षता में और महासचिव जालना के सैयद जमील अहमद रजवी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई. बैठक में उपाध्यक्ष इलियासुद्दीन खतीब, सचिव महबूब निजामी और सदस्य वाजिद एस. खान समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

*नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा

बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिनमें शामिल हैं:  जिनमें औरंगाबाद जिलाध्यक्ष के रूप में कलीमोद्दीन काज़ी, नांदेड : गैस इनामदार, परभणी  चांद पाशा, अहमदनगर: लतीफ इनामदार, नासिक : समीर शेख, यवतमाल : जैनुल आबेदीन, वाशिम : मोहम्मद ताजुद्दीन, पुणे : अमीनुद्दीन मुजावर  और जालना जिलाध्यक्ष के रूप में  गुलाम महबूब  का चयन किया गया.

इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्तियां की गईं, औरंगाबाद (कार्याध्यक्ष): इरशाद इनामदार, मराठवाड़ा कार्याध्यक्ष: काज़ी सैय्यद वाजेद जागीरदार, नांदेड (सचिव): मोहम्मद इलियासुद्दीन, हिंगोली (सह-सचिव): मोहम्मद ऐहतिशामुद्दीन, परभणी (कार्यकक्ष): जावेद इनामदार, नंदुरबार: पिंजारी सिद्दीक, औरंगाबाद (कानूनी सलाहकार): एड. शाहरुख पठान और लातूर: रजीउद्दीन सिद्दीकी और अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं. 

*फेडरेशन का उद्देश्य और प्राथमिकताएं

फेडरेशन के अध्यक्ष गौस शिरोडकर ने बताया कि महाराष्ट्र वक्फ फेडरेशन एक पंजीकृत संगठन है, जो इनामदारों और मुतवल्लियों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ इनामी जमीनों की सुरक्षा के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है. फेडरेशन के महासचिव सैयद जमील मौलाना ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य इनामी संपत्तियों और वक्फ से संबंधित संपत्तियों का संरक्षण, प्रबंधन, और इनामदारों, मुतवल्लियों, सज्जादों के अधिकारों की रक्षा करना है. साथ ही, दरगाह, मजार, मकबरा, ईदगाह, इमामबाड़ा आदि मजहबी स्थलों का संरक्षण भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है.

जमील मौलाना ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष इनामदारों और मुतवल्लियों के अधिकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया. साथ ही, इनामी संपत्तियों और वक्फ संपत्तियों की परिभाषा को स्पष्ट रूप से समझाया गया.  संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के समक्ष फेडरेशन ने अपनी बात मजबूती से रखी.

*फेडरेशन के नए कदम*

नई कार्यकारिणी का गठन जिलों में संगठनात्मक संरचना को सशक्त बनाने और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. इस पहल के माध्यम से फेडरेशन को एक नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है. बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि फेडरेशन इनामदारों और मुतवल्लियों के हितों की रक्षा करते हुए वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्यरत रहेगा.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading