NewsNation Online

FireFly In News

मुंबई से उठा गुस्से का तूफ़ान: पैग़ंबर मोहम्मद ﷺ के अपमान पर रज़ा अकादमी का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन

मुंबई से उठा गुस्से का तूफ़ान: पैग़ंबर मोहम्मद ﷺ के अपमान पर रज़ा अकादमी का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन!

मुंबई से उठा गुस्से का तूफ़ान: पैग़ंबर मोहम्मद ﷺ के अपमान पर रज़ा अकादमी का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन!

मुंबई, 4 जुलाई 2025 | विशेष रिपोर्ट

तुर्की की चर्चित Leman Magazine द्वारा पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ के खिलाफ प्रकाशित किए गए आपत्तिजनक कार्टून पर दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय का गुस्सा फूट पड़ा है। इस्लामी तहज़ीब और आस्था पर चोट के खिलाफ आज मुंबई की सड़कों पर विरोध की आग दिखाई दी।

जुमा की नमाज़ के बाद सेल्फी जुबली स्ट्रीट स्थित हांडीवाली मस्जिद के बाहर रज़ा अकादमी ने एक संगठित और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे रज़ा अकादमी के तेज़तर्रार अध्यक्ष हाजी मोहम्मद सईद नूरी और मौलाना एजाज़ अहमद कश्मीरी

सैकड़ों की संख्या में जुटे आशिक-ए-रसूल ﷺ ने ‘लब्बैक या रसूल अल्लाह ﷺ’ की गूंज से आसमान को भर दिया और तुर्की सरकार के प्रति अपना आक्रोश दर्ज कराया।

🎙 हाजी सईद नूरी का कड़ा संदेश:

“हम नबी-ए-पाक ﷺ की शान में गुस्ताख़ी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। तुर्की सरकार इस बेहूदगी के लिए जिम्मेदार पत्रिका पर सख्त कार्रवाई करे वरना मुस्लिम दुनिया का गुस्सा और बढ़ेगा।”

प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र, इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) और समूचे वैश्विक समुदाय से भी मांग की कि:

  • इस्लाम और किसी भी धर्म के प्रति अपमानजनक व्यवहार पर वैश्विक कठोर कानून बनाए जाएँ,
  • और दोहराया जाए कि आज़ादी का मतलब आस्था का अपमान नहीं हो सकता।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन संदेश स्पष्ट था —

“ईमान पर वार बर्दाश्त नहीं!”

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading