मुंबई में 1500वीं जश्ने विलादत-ए-नबी ﷺ पर ऐतिहासिक जागरूकता बैठक
मुंबई | 27 जून 2025 | विशेष संवाददाता
मुंबई के सिल्वर जुबली एस्टेट स्थित हांडीवाला मस्जिद में माह-ए-मुहर्रम की पहली तारीख़ के मौके पर एक ऐतिहासिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नबी-ए-करीम हज़रत मोहम्मद ﷺ की 1500वीं जश्ने विलादत के अवसर को भव्य और उद्देश्यपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी के तहत आयोजित की गई थी।
बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और रज़ा अकैडमी के अध्यक्ष हाजी मुहम्मद सईद नूरी साहब ने की। इस मौके पर प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद थे मशहूर आलिम-ए-दीन मौलाना एजाज़ अहमद कश्मीरी साहब, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सीरत-ए-नबवी ﷺ, इस्लाह-ए-उम्मत और जश्न की असली अहमियत पर गहराई से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नमाज़ी, स्थानीय उलमा, युवा और समाजसेवी शामिल हुए। वक्ताओं ने अपील की कि इस मुबारक मौके को ईमान अफ़रोज़, शांति पूर्ण और इस्लामी तहज़ीब

