हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
शॉर्ट टाइम हज का विकल्प भी उपलब्ध
जालना: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक शुरू कर दी है। यह जानकारी रहनुमा हज कमेटी, जालना के अध्यक्ष हाजी शकील खान द्वारा दी गई।
शॉर्ट टाइम हज में मदीना शरीफ में केवल 2 से 3 दिन की रिहाईशसामान्य हज से अधिक शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए एक अलग कुर्रा ड्रा निकाला जाएगा। यदि किसी आवेदक का चयन इसमें नहीं होता है, तो उसका नाम सामान्य हज ड्रा में स्वतः शामिल कर लिया जाएगा।
इस बार मक्का और मदीना में कैटरिंग सेवा को वैकल्पिक रखा गया है, जिसके लिए अलग से शुल्क देना होगा।
- एक कवर में 1 से 5 यात्री आवेदन कर सकते हैं।
- 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक दो या चार लोगों के साथ रिजर्व कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक का पासपोर्ट 31 दिसंबर 2026 तक वैध होना चाहिए।
- कुर्रा में चयनित होने पर ₹1,50,000 की प्रथम किश्त जमा करना अनिवार्य होगा।
“इस्लाम धर्म में हज एक बार करना फर्ज है और जो व्यक्ति आर्थिक व शारीरिक रूप से सक्षम हो, उसके लिए यह अनिवार्य कर्तव्य है।”
रहनुमा हज कमेटी, जालना ने सभी इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर इस पवित्र फर्ज की अदायगी का अवसर प्राप्त करें।
हाजी शकील खान, शेख विखार, हाजी नूर, हाजी अब्दुल जब्बार, हाजी खैरुद्दीन, हाजी इमरान खान, हाजी कादर बगवान, खालिक शेख, मुबीन अशरफ, हाजी दाऊद खान (परतूर), हाजी मुश्ताक अंसारी (मंठा), मेहमान मिस्त्री सोहेल (अंबड), हाजी सत्तार टेलर (बदनापुर), हाजी शौकत अली (दर्यापुर राजा), हाजी नसीमुद्दीन सिद्दीकी (टेंभुर्णी)।
जो लोग आवेदन फॉर्म भरवाना चाहते हैं, वे नया बाजार स्थित बड़ी मस्जिद में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कमेटी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें।

