NewsNation Online

FireFly In News

सभी चुनाव मतपत्र पर कराने की मांग को लेकर कांग्रेस की जोरदार हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

Congress begins a strong signature campaign demanding that all elections be held on ballot papers

हर वार्ड में चलेगा अभियान - शेख महमूद

जालना : सभी चुनाव मतपत्र (बैलेट पेपर) पर कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज गुरुवार को जालना जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से की गई.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है. जालना शहर में इस अभियान का शुभारंभ सांसद डॉ. कल्याणराव काले के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, रेलवे स्टेशन रोड पर किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा.

इस मौके पर जालना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शेख महमूद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईवीएम मशीन हटाकर सभी चुनाव मतपत्र पर कराने की मांग केंद्रीय चुनाव आयोग से की है. इस मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में राज्यभर में लाखों हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा. उन्होंने बताया कि जालना के हर वार्ड में इस अभियान को सक्रिय रूप से चलाया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ और संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे.

पूर्व गटनेता गणेश राऊत ने कहा कि झोपड़पट्टी क्षेत्रों में भी यह अभियान प्रभावी रूप से चलाया जाएगा.

इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष नंदा पवार, शहर अध्यक्ष वैभव उगले, पूर्व नगरसेवक अशोक नावकर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जावेद बेग, गणेश चांदोडे, इमरान बिल्डर, वसीम कादरी, सिराज पटेल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन गणेश चांदोडे ने किया.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading