NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए

डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है। इसके तहत इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को रणवीर सिंह के साथ काम न करने की सलाह दी गई है, जिससे उनके करियर को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

पहली बार सार्वजनिक जगह पर दिखे रणवीर सिंह

इस पूरे विवाद के बीच रणवीर सिंह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह कड़ी सुरक्षा के बीच मौजूद थे। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने फैंस और मीडिया दोनों का ध्यान खींचा, क्योंकि काफी समय बाद वह इस तरह सार्वजनिक जगह पर दिखे।

//www.instagram.com/embed.js

बदले अंदाज में नजर आए अभिनेता रणवीर सिंह

एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह सफेद कुर्ता पजामा और नेहरू जैकेट में दिखाई दिए। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और पैपराजी से किसी तरह की बातचीत नहीं की। आमतौर पर अपने चुलबुले और एनर्जेटिक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर इस बार काफी शांत और गंभीर नजर आए। वह सीधे अपनी गाड़ी से उतरकर बिना किसी रुकावट के अंदर चले गए।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

डॉन 3 छोड़ने से शुरू हुआ पूरा विवाद

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका था और लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बाद निर्माता फरहान अख्तर ने फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) में शिकायत दर्ज कराई। मामला आगे FWICE तक पहुंचा, जहां से रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का निर्णय लिया गया। अब यह विवाद लगातार फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist from Jalna, Maharashtra, with over 17 years of experience covering news, politics, education and social issues. He is the district representative for the Hindi daily Navbharat (earlier Lokmat Samachar), Publisher & Editor of NewsNation Online (Rashmi Media House) and editor of ImranJalna.com, an Islamic knowledge website. He is also a teacher.