NewsNation Online

FireFly In News

कॉलर के असली नाम दिखाएं: टेलिकॉम कंपनियों को सरकार का सख्त आदेश

Show real name of caller: Government’s strict order to telecom companies

दूरसंचार विभाग ने टेलिकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा तुरंत शुरू करें। इसके तहत, इनकमिंग कॉल के समय सिम कार्ड धारक का असली नाम प्रदर्शित होगा। यह कदम टेलीमार्केटिंग, फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

वर्तमान में लोग ऐसे कॉल्स से परेशान हैं, जहां नाम किसी और का दिखता है, लेकिन फोन किसी और का होता है। कई बार सरकारी नामों का उपयोग कर टेलीमार्केटिंग कंपनियां बीमा, क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत लोन के लिए कॉल करती हैं। इनसे न केवल धोखाधड़ी बढ़ी है, बल्कि लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है।

टेलिकॉम कंपनियों ने बताया है कि वे इस तकनीक को लागू करने पर काम कर रही हैं। हालांकि, इसे 2जी नेटवर्क पर तकनीकी कारणों से लागू नहीं किया जा सकेगा। सरकार का यह कदम उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और भरोसेमंद कॉलिंग अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading