पहली ही बैच बनी मिसाल — कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के हर्षित कौरानी बने जालना जिले के सीबीएसई टॉपर
जालना: शैक्षिक गुणवत्ता और कड़ी मेहनत की मिसाल पेश करते हुए कोठारी इंटरनेशनल ड्रीम स्कूल, जालना ने अपने पहले ही CBSE दसवीं के बैच में 100% परिणाम के साथ जिले भर में एक नई पहचान बनाई है। स्कूल का दावा है कि छात्र हर्षित कौरानी ने 98% अंक हासिल कर जालना जिले के CBSE टॉपर का खिताब अपने नाम किया है।
अन्य प्रतिभाशाली छात्रों में वरद बुलबुले (92%) और समर्थ पडूल (91%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा कुल 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की, जो स्कूल की समर्पित शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।
प्रधानाध्यापिका मरलीन मनास ने भी छात्रों को बधाई दी और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। शिक्षिकाएं उषा गायकवाड, प्रार्थना पटेल और अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रशासन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को आगे की प्रेरणा मानते हुए, भविष्य में और भी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का संकल्प लिया है।


- विश्व मधुमेह दिवस पर जालना के डॉ. राजेश सेठिया का सम्मान, एक लाख की जांचविश्व मधुमेह दिवस पर रुबी हॉस्पिटल के मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सेठिया को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से सम्मानित किया गया।
- जालना में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, चौक को नाम और भव्य पुतले का ऐलानजालना के कसबा में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई। उपमहापौर राजेश राउत ने शहर के एक चौक को उनका नाम देकर भव्य पुतला लगाने की घोषणा की।
- गंगा कदम की नाबाद 122 रनों की पारी, मराठवाड़ा दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट का चैंपियनजालना में पहली राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कप्तान गंगा कदम की नाबाद 122 रनों की पारी से मराठवाड़ा ने विदर्भ को 19 रन से हराया।
- बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जालना में भाजपा ने किया नमनभगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा जालना महानगर की ओर से उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष भास्कर आबा दानवे मौजूद रहे।
- जालना के विसर्जन कुंड पर उत्तर भारतीयों ने उत्साह से मनाया छठ पूजा पर्वजालना के विसर्जन कुंड पर उत्तर भारतीय नागरिकों ने छठ पूजा बड़े उत्साह से मनाई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और महापौर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





















