जालना में भूमाफिया और खंडणीखोरों पर गिरेगी गाज – अप्पर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी का ऐलान
जालना / प्रतिनिधि विशेष: जमीनों पर अवैध कब्जा जमाने वाले भूमाफिया, खंडणी मांगने वाले गिरोह और निर्माण कार्यों में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्व अब पुलिस के रडार पर हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई की जाएगी। यह सख्त संदेश अप्पर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी ने “बांधकाम व्यावसायिकों से संवाद” कार्यक्रम में दिया।
शनिवार, 5 अप्रैल को जालना स्थित क्रेडाई द्वारा आयोजित इस संवाद सत्र में श्री नोपाणी ने कहा कि “निर्माण व्यवसाय समाज की बुनियादी जरूरत — आवास — को पूरा करता है और बड़े पैमाने पर रोजगार भी उत्पन्न करता है।”
उन्होंने कहा कि कानूनी रूप से काम करने वाले बिल्डर्स को पुलिस प्रशासन का पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन समाज विरोधी प्रवृत्तियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
“कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार कर अवैध तरीके से पैसे ऐंठने या निर्माण कार्यों में रुकावट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।” – आयुष नोपाणी
उन्होंने यह भी कहा कि ‘पुलिस प्रशासन आपके द्वार’ जैसी पहल के माध्यम से पुलिस आम जनता के और करीब पहुंच रही है। स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का अभियान भी सफलतापूर्वक चल रहा है।
उन्होंने अपील की कि अगर किसी भी तरह की समस्या हो, तो संस्था के माध्यम से पुलिस को सूचित करें ताकि सामूहिक प्रयास से असामाजिक प्रवृत्तियों को रोका जा सके।

संवाद सत्र की झलकियां:
- अध्यक्ष: अभय कुलकर्णी – “नोपाणी साहब ने हर बार हमारी समस्याओं का समाधान तत्क्षण किया।”
- प्रास्ताविक: अविनाश भोसले
- संचालन: चेतन मराठे
- आभार प्रदर्शन: डॉ. विठ्ठल पवार
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply