NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

“कार्यालयों में तैनात सफाई कर्मचारी, शहर की सड़कों पर गंदगी का अंबार!”

RTI खुलासे से उठे सवाल – जालना महानगरपालिका में स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह

“कार्यालयों में तैनात सफाई कर्मचारी, शहर की सड़कों पर गंदगी का अंबार!”

जालना: जालना महानगरपालिका एक बार फिर विवादों में है। पहले कोरोना काल में जुर्माने के नाम पर गबन का मामला चर्चित था और अब सफाई कर्मियों की नियुक्ति पर सवाल उठने लगे हैं। सूचना के अधिकार (RTI) से हुआ खुलासा हैरान करने वाला है—जहां गली-मोहल्लों में सफाई की सबसे ज्यादा ज़रूरत है, वहां कर्मचारी नहीं हैं, जबकि 43 सफाई कर्मचारी कार्यालयों में तैनात हैं।

कार्यालयों में कौन-सी सफाई हो रही है?

सामाजिक कार्यकर्ता साद बिन मुबारक द्वारा प्राप्त RTI में सामने आया है कि मनपा के 23 विभागों में कुल 174 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 43 केवल सफाई कर्मी हैं। सबसे ज्यादा – कर विभाग में 9 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। सवाल यह है कि जब गंदगी सड़कों पर है, तो कार्यालयों में इनकी क्या आवश्यकता?

वास्तविक सफाई व्यवस्था चरमराई हुई

RTI से पता चला कि विभाग प्रमुख इन सफाई कर्मचारियों का उपयोग निजी कार्यों और विभागीय कामों के लिए कर रहे हैं। यहां तक कि विवाह पंजीयन जैसे विभाग में सफाई कर्मी किस चीज की सफाई कर रहे हैं, यह रिसर्च का विषय बन गया है।

सड़कों पर नदारद कर्मचारी

साद बिन मुबारक के अनुसार, मनपा ने 350 से अधिक सफाई कर्मियों की नियुक्ति की है, लेकिन सड़क पर गिने-चुने ही दिखाई देते हैं। अधिकांश सफाई व्यवस्था ठेका कंपनी

कई स्थायी कर्मचारी खुद कार्य नहीं करते बल्कि दैनिक मजदूर

जन आंदोलन की चेतावनी

साद बिन मुबारक ने चेतावनी दी कि यदि स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे जन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मनपा को जवाबदेह बनाना आवश्यक है ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।


#Focus Hashtags & Keywords:

#JalnaMunicipalNews #RTIRevealsCorruption #SanitationCrisis #OfficeDeployedWorkers #CityCleanlinessIssue #JalnaSwachhta #SafaikarmiControversy #JalnaNewsUpdate #PublicAwareness #UrbanSanitationProblem #MunicipalMismanagement #SwachhBharatLocalIssues #JanAndolanAlert

साद बिन मुबारक



आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading