NewsNation Online

FireFly In News

जालना में महिला कांग्रेस का ‘गाजर आंदोलन’, विरोध प्रदर्शन

Women Congress’ ‘Carrot Movement’, protest in Jalna

जालना : महात्मा गांधी चमन क्षेत्र में आज दोपहर महिला कांग्रेस की ओर से ‘गाजर आंदोलन’ के माध्यम से राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस ने महायुति सरकार द्वारा महिलाओं को 2100 रुपये का ‘गाजर’ देने की घोषणा को छलावा बताते हुए इसका तीव्र विरोध किया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और गाजर लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा पवार ने सरकार पर बहनों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आभार सभा में उन्हें गाजर दिखाकर विरोध दर्ज किया जाएगा।

इस आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदा पवार, जिला महासचिव मथुराबाई सोलुंके, जया आठवले, भाग्यश्री निर्मल, सावित्रीबाई इंगले, मनीषा चांदोडे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

महिला कांग्रेस ने इस मौके पर सरकार से महिलाओं को वास्तविक और ठोस लाभ देने की मांग करते हुए, केवल दिखावटी घोषणाओं से जनता को भ्रमित न करने का आग्रह किया।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading