NewsNation Online

FireFly In News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जालना से 800 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जालना से 800 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

* रावसाहेब दानवे ने दिखाई हरी झंडी

जालना : महाराष्ट्र को संतों की भूमि कहा जाता है, जहां भक्ति और वारकरी परंपरा की गहराई से जड़ें जुड़ी हैं। इसी धार्मिक भावभूमि पर राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा की सुविधा देने हेतु “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र सरकार की इस पहल के अंतर्गत यात्रियों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत दिनांक 6 अप्रैल को जालना जिले से चुने गए लगभग 800 लाभार्थी (राम भक्त) श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए जालना रेलवे स्टेशन से शाम 7 बजे विशेष ट्रेन से रवाना हुए।

इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटील दानवे ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही जिनमें प्रमुख रूप से विधायक नारायण कुचे, बद्रीनाथ पठाडे, राजेश राऊत, सतीश जाधव, अर्जुन गेही, सिद्धिविनायक मुले, शशिकांत घुगे, धनराज काबलीये, सुनील आरदड, स्टेशन प्रबंधक विनोद भारती, एवं समाज कल्याण अधिकारी गीता कुटे आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जालना से 800 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना



Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading