जालना तालुका खरेदी विक्री संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न, नवनिर्वाचित संचालक मंडल का विधायक खोतकर ने किया सत्कार
शिवसेना के नेतृत्व में संगठन को बहुमत, आर्थिक मजबूती के लिए उठाए जाएंगे कदम
जालना तालुका खरेदी विक्री संघ का चुनाव बिना किसी विरोध के यानी निर्विरोध संपन्न हुआ। आज 17 अगस्त 2025 को भाग्यनगर स्थित संपर्क कार्यालय में शिवसेना उपनेते एवं माजी राज्यमंत्री विधायक अर्जुनराव खोतकर ने नवनिर्वाचित संचालक मंडल का सत्कार किया।
सत्कार समारोह में विधायक खोतकर ने कहा कि यह चुनाव पूर्व चेयरमैन अच्युतराव कदम के नेतृत्व में शिवसेना की ओर से लड़ा गया और यह पूर्णतः निर्विरोध संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन को पुनः बहुमत में अपने नियंत्रण में लेने में सफलता मिली है, जिस पर गर्व है।
विधायक खोतकर ने वर्तमान में खरेदी विक्री संघ की चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा की और कहा कि इसे मजबूती देने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिल्हा परिषदे के माजी अध्यक्ष अनिरुद्ध खोतकर, जिल्हा संपर्कप्रमुख पंडितराव भुतेकर, उपजिल्हा प्रमुख संतोषराव मोहिते सहित खरेदी विक्री संघ के नवनिर्वाचित संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे। नवनिर्वाचित संचालक मंडल में अच्युतराव कदम, शरदराव खडके, बाबुराव बारहाते, उदयराज तनपुरे, गणेश थोरात, हरिभाऊ पोहेकर, धिरेंद्र वांजळे, विष्णू भुतेकर, कल्याण सांगोळे, रामेश्वर देवडे, ज्ञानेश्वर माऊली डुकरे, भीमराव लोंढे, शरद तळेकर, आनंद भिसे, तुळशीराम गिराम और दलसिंग पवार शामिल हैं।
विधायक खोतकर ने सभी संचालकों का शाल और पुष्पहार से स्वागत किया और उन्हें आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। संघ की ओर से चेयरमैन अच्युतराव कदम और एमडी श्री पटेल ने भी विधायक खोतकर को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया।

