NewsNation Online

FireFly In News

मनोज जरांगे पाटिल ने पुलिस सुरक्षा ठुकराई; धनंजय मुंडे पर साजिश का गंभीर आरोप

मनोज जरांगे पाटिल ने पुलिस सुरक्षा ठुकराई;  धनंजय मुंडे पर साजिश का आरोप

जालना — मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख चेहरा बने मनोज जरांगे पाटिल ने अपनी पुलिस सुरक्षा हटाने की मांग करते हुए जालना पुलिस अधीक्षक को एक औपचारिक आवेदन सौंपा है। यह आवेदन उनके सहयोगी किशोर मरकड द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा किया गया।

आवेदन में जरांगे ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके खिलाफ साजिश रचने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के धनंजय मुंडे हैं। जरांगे का कहना है कि “मेरे खिलाफ साजिश के सूत्रधार को सरकार द्वारा जांच से दूर रखा जा रहा है और उसे गिरफ्तारी से बचाया जा रहा है।” उनका आरोप है कि राज्य के शीर्ष पदों पर बैठे लोग—मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री—पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

जरांगे ने आवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उन्हें दी गई पुलिस सुरक्षा उनकी इच्छा के विपरीत है और इसे तुरंत वापस लिया जाए. उन्होंने कहा, “मुझे किसी भी प्रकार की पुलिस सुरक्षा नहीं चाहिए.कृपया मेरी सुरक्षा तत्काल प्रभाव से हटाई जाए.”


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading