ईन्नरव्हील क्लब ने पुलिस प्रशिक्षणार्थियों के लिए रक्षाबंधन पर भावपूर्ण आयोजन किया
1400 से अधिक जवानों को बहन के रूप में बांधी राखी, स्नेह और अपनापन से भरपूर रहा कार्यक्रम
जालना: ईन्नरव्हील क्लब जालना एवं दानकुंवर विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक खास रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन के तहत 1400 से अधिक पुलिस प्रशिक्षणार्थियों को बहन का स्नेह देते हुए राखी बांधी गई, जिससे जवानों को परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभाने में घर जैसा माहौल महसूस हो सके।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के प्राचार्य अशोक बनकर, क्लब की अध्यक्षा काजल पटेल, सचिव राखी जेथलिया, एवं अन्य सदस्यों सहित सुवर्णा करवा, मनीषा गणात्रा, छाया हंसोरा, कल्पना गोसरानी, सरला अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल एवं राजश्री झंवर की मौजूदगी रही। छात्राओं और क्लब सदस्यों ने प्रशिक्षणार्थियों को राखी बांधकर प्रेम, सौहार्द एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
काजल पटेल ने कहा कि राज्य भर से आए ये युवा अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा में लगे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर उन्हें बहन के स्नेह की याद दिलाना और परिवार जैसा माहौल प्रदान करना हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल त्योहार मनाने तक सीमित नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच आत्मीयता और संबंध मजबूत करने वाला भी है।
प्रशिक्षणार्थियों ने इस उपक्रम के लिए बहन के रूप में आईं सभी महिलाओं का हृदय से धन्यवाद दिया। वहीं पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प जताया।


