NewsNation Online

FireFly In News

तीन साल की बच्ची के साथ हुए दरिंदगी के विरोध में सकल हिंदू समाज ने मूक विरोध प्रदर्शन किया

जालना:  मालेगाव तालुका के डोंगराळे गांव में हुई लगभग तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुए हृदय विदारक यौन अत्याचार और हत्या की घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज एवं समस्त सुवर्णकार समाज की ओर से रविवार का जालना में. शांतिपूर्ण मूक मोर्चा निकाला गया.

यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना  गुस्सा और आक्रोश भड़काने वाली है. विकृत मानसिकता वाले आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की सीमा पार कर उसे निर्दयता से मार डाला. इस कत्ल और जघन्य अपराध के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी और मृत्युदंड की मांग जोर पकड़ रही है.

मोर्चा छत्रपती शिवाजी महाराज स्मारक से प्रारंभ होकर काद्राबाद चौक, सराफा बाजार, फुल बाजार, वीर सावरकर चौक होते हुए मामा चौक पर समाप्त हुआ. वहां पुलिस निरीक्षक संदीप भारती को आवेदन सौंपा गया.

इस दौरान कोई नारेबाजी नहीं हुई, सभी ने हाथों में काले पट्टे बांधे और शांति के साथ अपनी आवाज़ उठाई. सभी सामाजिक, धार्मिक, महिला संगठन, व्यापारी, छात्र एवं राजनेता बड़ी संख्या में शामिल हुए. उन्होंने कठोर दंड के साथ बाल यौन शोषण की रोकथाम और ठोस कदम उठाने की भी मांग की.

इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए समाज को सजग और सक्रिय रहने की जरूरत है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading