Saif Ali Khan attacked, admitted in Lilavati Hospital
सैफ अली खान पर हमला हुआ है। इस हमले में एक्टर को चोटों आई है। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Saif Ali Khan Attacked: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हमले में सैफ घायल हो गए हैं। सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान और करीना कपूर के बांद्रा वाले घर में चोरी हुई है। सूत्र के मुताबिक, इस घटना के दौरान एक चोर ने सैफ पर हमला कर दिया जिसकी वजह से एक्टर घायल हो गए हैं।
क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान मामूली रूप से घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में अभिनेत्री करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं।
परिवार ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस जल्द ही मामले पर पूरी जानकारी साझा कर सकती है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। बता दें, ये हमला आज सुबह करीब 4 बजे के करीब हुआ।
ऑपरेशन थिएटर में है सैफ

हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान फिलहाल ऑपरेशन थिएटर में हैं। सैफ अली खान की गर्दन पर गहरी चोट है, हाथ पर चोट है और उनकी पीठ में कोई नुकीली चीज घुसा दी गई थी जिसे सर्जरी करके निकाल दिया गया है। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 6 चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उनका इलाज कर रहे है।
- India A Squad: इंडिया-ए टीम का ऐलान, तिलक वर्मा बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को बड़ा मौका
India A Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने गुरुवार (14 मई) को श्रीलंका में आयोजित होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय इस टीम की कमान युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी रियान पराग को दी गई… Read more: India A Squad: इंडिया-ए टीम का ऐलान, तिलक वर्मा बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को बड़ा मौका - अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीता बड़ा फ्लेम अवॉर्ड फिर बढ़ाया भारत का मान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करियर में एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। कनाडाई-भारतीय फिल्म कैलोरी में शानदार अभिनय के लिए उन्हें यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फ्लेम पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान उनके लंबे फिल्मी सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा… Read more: अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीता बड़ा फ्लेम अवॉर्ड फिर बढ़ाया भारत का मान - Instagram Supervision Tool: इंस्टाग्राम का नया सुपरविजन टूल, अब पैरेंट्स रख सकेंगे बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर
Instagram Supervision Tool: अगर आपके बच्चे घंटों इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो अब उनके ऑनलाइन व्यवहार पर नजर रखना पहले से आसान होने वाला है। Instagram ने एक नया सुपरविजन टूल लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसकी मदद से पैरेंट्स यह देख सकेंगे कि उनके बच्चे इंस्टाग्राम पर किस तरह का कंटेंट देख रहे… Read more: Instagram Supervision Tool: इंस्टाग्राम का नया सुपरविजन टूल, अब पैरेंट्स रख सकेंगे बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर - दिल्ली लाल किला बम धमाके में NIA की 7500 पन्नों की चार्जशीट
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले इलाके में नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बड़ा कदम उठाते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 7,500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से… Read more: दिल्ली लाल किला बम धमाके में NIA की 7500 पन्नों की चार्जशीट - मेडिकल एंट्रेंस सिस्टम पर बड़ा विवाद, CM विजय ने केंद्र से NEET हटाने को कहा
NEET-UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है क्योंकि हाल ही में सामने आए पेपर लीक के आरोपों ने पूरे देश में बहस छेड़ दी है। विपक्षी दल लगातार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं और इसे तत्काल बदलने की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु इस… Read more: मेडिकल एंट्रेंस सिस्टम पर बड़ा विवाद, CM विजय ने केंद्र से NEET हटाने को कहा
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply