NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

थर्टी फर्स्ट पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने के लिए जगह-जगह नाकाबंदी

Police administration on alert on 31st, blockades at various places to prevent drink and drive

गैरकृत्य करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश

जालना: थर्टी फर्स्ट और नववर्ष के जश्न को ध्यान में रखते हुए जालना पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों को रोकने के लिए जिलेभर में जगह-जगह नाकाबंदी की जाएगी। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल ने दी।

पुलिस अधीक्षक बंसल ने 28 दिसंबर, शनिवार को दोपहर 2 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जश्न मनाते समय लोग जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और किसी भी तरह के अनुचित या गैरकानूनी कृत्य से बचें।

उन्होंने बताया कि जिलेभर में 30 से अधिक मशीनों के माध्यम से ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने के लिए व्यापक ऑपरेशन चलाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर गैरकृत्य करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे नए साल का स्वागत जिम्मेदारी के साथ करें और कानून का पालन करते हुए त्योहारों का आनंद उठाएं।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading