नवनिर्वाचित केमिस्ट सदस्य अमजद खान का केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मान
जालना:
जालना महानगरपालिका चुनाव में नवनिर्वाचित नगरसेवक के रूप में चुने गए एकमात्र केमिस्ट सदस्य एवं नवाब मेडिकल के संचालक अमजद खान उर्फ गुड्डू भाई का केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से भव्य एवं गरिमामय सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान केमिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद तोतला तथा संस्थापक सचिव संजय बोबडे ने अमजद खान को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि अमजद खान का नगरसेवक के रूप में निर्वाचन केमिस्ट समुदाय के लिए गौरव की बात है और इससे समाज की समस्याओं को मजबूती से आगे रखने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर अनंत पालकर, सुधीर मंत्री, लक्ष्मीनारायण मानधना, अनिल लदनिया, रवींद्र लोया, मुकेश चरखा, श्रीनिवास सिकची, परेश वाणी, मनोज अग्रवाल, अरुण भक्कड़, गंगाधर जायभाये, संदीप राठी, मोहित कालड़ा, अमोल क्षीरसागर तथा वसंत बुणगे सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अमजद खान को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदान की सराहना की।
समारोह में वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नगरसेवक के रूप में अमजद खान (गुड्डू भाई) के अनुभव और नेतृत्व से केमिस्ट समुदाय के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को नई दिशा मिलेगी। अंत में सभी उपस्थितजनों ने उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की।

- अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड धमाका, पहले 3 विकेट झटके फिर ठोकी तूफानी फिफ्टी, टीम को दिलाई 9 विकेट से जीतसचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑलराउंडर Arjun Tendulkar ने टी20 मुंबई लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए अपनी टीम एआरसीएस अंधेरी को बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ 9 विकेट… Read more: अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड धमाका, पहले 3 विकेट झटके फिर ठोकी तूफानी फिफ्टी, टीम को दिलाई 9 विकेट से जीत
- ‘है जवानी तो इश्क होना है’, चौथे दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट, 4 दिनों में जुटाए 26.59 करोड़डेविड धवन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में दर्शकों… Read more: ‘है जवानी तो इश्क होना है’, चौथे दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट, 4 दिनों में जुटाए 26.59 करोड़
- इंस्टाग्राम पोस्ट से बची युवक की जान, मेटा के अलर्ट पर 8 मिनट में पहुंची पुलिस, मेरठ का मामलाउत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोशल मीडिया और पुलिस के बेहतर समन्वय की बदौलत एक युवक की जान बच गई। इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ी पोस्ट अपलोड होने के बाद मेटा द्वारा भेजे गए अलर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महज आठ मिनट के भीतर युवक तक पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती… Read more: इंस्टाग्राम पोस्ट से बची युवक की जान, मेटा के अलर्ट पर 8 मिनट में पहुंची पुलिस, मेरठ का मामला
- पुष्पा बनकर महाकाल मंदिर पहुंचा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने कराए VIP दर्शन, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाईउज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक युवक के फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार जैसी वेशभूषा में प्रवेश करने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक साड़ी, ब्लाउज, पायल, नथनी और नींबू की माला पहनकर मंदिर परिसर में नजर आ रहा है। इतना ही नहीं,… Read more: पुष्पा बनकर महाकाल मंदिर पहुंचा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने कराए VIP दर्शन, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
- AI के बाद HI की जरूरत? धीरेंद्र शास्त्री का बयानआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है, लेकिन छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक नया शब्द सामने रखकर बहस छेड़ दी। उन्होंने कहा कि भारत को केवल AI नहीं, बल्कि HI यानी ‘हिंदुत्व इंटेलिजेंस’ की भी जरूरत है।छतरपुर से दिया नया संदेश अपने संबोधन के… Read more: AI के बाद HI की जरूरत? धीरेंद्र शास्त्री का बयान
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













































































































Leave a Reply