मासूम परी की मौत के बाद जागा प्रशासन — जालना में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के दावों पर उठे सवाल
जालना: शहर में चार वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत ने पूरे जालना को झकझोर कर रख दिया है। CCTV फुटेज में दिखा कि कैसे कुछ ही सेकंडों में आवारा कुत्तों के झुंड ने उस नन्हीं सी जान पर हमला कर दिया, उसे घसीटा और उसकी चीखें सुनाई देती रहीं — लेकिन मदद पहुँचने से पहले ही सब कुछ खत्म हो गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे शहर में गुस्से और आक्रोश का माहौल है।
लोग सवाल कर रहे हैं — क्या हर बार मासूमों की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा?
घटना के बाद नागरिकों के आक्रोश को शांत करने के लिए जालना महानगरपालिका ने प्रेस नोट जारी कर सफाई दी है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नगर प्रशासन ने दावा किया है कि शहरभर में नसबंदी और टीकाकरण अभियान जारी है और अब तक 218 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में आवारा कुत्ते दिखें तो तुरंत सूचना दें, ताकि उन्हें पकड़कर नसबंदी प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।
- कैलास चांदणे (स्वच्छता विभाग प्रमुख): 9923115667
- गणेश सोलंके (एजेंसी प्रतिनिधि): 8657117777
यह जिम्मेदारी साई एजेंसीज़, जालना को सौंपी गई है। पकड़े गए कुत्तों को फिलहाल अग्निशमन विभाग कार्यालय के पास बने “डॉग हाउस” में रखा जा रहा है, जहाँ उनकी जांच और टीकाकरण के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ा जाता है, जहाँ से उन्हें पकड़ा गया था।
महानगरपालिका का कहना है कि यह अभियान सिर्फ कुत्तों की संख्या घटाने के लिए नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसे और गति देने का दावा भी किया गया है।
लेकिन शहरवासी कह रहे हैं — “कागज़ों में अभियान तेज़ है, ज़मीन पर खतरा अब भी जिंदा है।”
मासूम परी की मौत ने इस बात पर फिर सवाल खड़ा किया है कि क्या प्रशासन की यह ‘लीपा-पोती’ कभी हकीकत में बदल पाएगी?

- जालना में 15 मई को आंधी चेतावनी, 119 गांव में जल संकट15 मई को जालना सहित 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी — तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी; 119 गांव में 194 टैंकरों से जलापूर्ति जारी।
- पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा: 4 साल बाद पहली बार दाम बढ़े, जानें नई कीमत15 मई 2026 से देशभर में पेट्रोल-डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77, मुंबई में ₹106.68। CNG भी ₹2 बढ़ी।
- ईद-उल-अज़हा पर शरीअत और कानून का पालन करें, सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से बचें : मौलाना मिस्बाहीजालना के गुलजार मस्जिद के पेशइमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही ने ईद-उल-अज़हा पर मुस्लिम समाज से कानून और शरीअत के अनुसार कुर्बानी करने, सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से बचने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
- PCOS को लेकर बड़ा बदलाव अब PMOS नाम से समझी जाएगी बीमारीमहिलाओं में तेजी से बढ़ रही हार्मोनल समस्याओं को लेकर दुनिया भर में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक जिसे PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम कहा जाता था, उसका नाम बदलकर PMOS कर दिया गया है। मेडिकल विशेषज्ञों का मानना है कि पुराना नाम इस बीमारी की गंभीरता और शरीर पर इसके व्यापक… Read more: PCOS को लेकर बड़ा बदलाव अब PMOS नाम से समझी जाएगी बीमारी
- Punjab Kings Playoff Scenario: गेंदबाजी की कमजोरी से पंजाब किंग्स की IPL खिताबी दौड़ हुई मुश्किलPunjab Kings Playoff Scenario: IPL 2026 में कुछ हफ्ते पहले तक पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने शुरुआती 7 मैचों में एक भी हार नहीं झेली थी और अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई थी। लेकिन क्रिकेट की अनिश्चितता ने पूरा समीकरण… Read more: Punjab Kings Playoff Scenario: गेंदबाजी की कमजोरी से पंजाब किंग्स की IPL खिताबी दौड़ हुई मुश्किल
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.














































































































Leave a Reply