जालना में राशन का काला बाज़ार फैला, जरूरतमंदों का हक छीना — साद बीन मुबारक ने जिलाधिकारी से शिकायत की
शिकायत में कहा गया है कि आपूर्ति विभाग द्वारा हर महीने लाभार्थियों के लिए गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन आदि राशन की तय मात्रा उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि, आरोप है कि दुकानदार लाभार्थियों को कम मात्रा में राशन देते हैं और शेष राशन काले बाज़ार में बेच दिया जाता है। इस अवैध गतिविधि में कुछ कार्यालयीन कर्मचारी और गुंडा प्रवृत्ति वाले लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
साद बीन मुबारक ने कहा, “गरीबों को उनका हक का राशन नहीं मिलने के कारण कई परिवारों को दो समय का भोजन भी मुश्किल से मिल पाता है। दुकानदार अतिरिक्त वसूली करते हैं और बड़े वाहनों के जरिए यह राशन काले बाज़ार में भेजा जाता है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है।”
उन्होंने यह भी बताया कि इस गोरखधंधे के वीडियो और अन्य प्रमाण नागरिकों के पास मौजूद हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि दोषियों की तुरंत पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए।

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








































































































Leave a Reply