NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जालना में होटल मालिक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से कई वार; इलाके में सनसनी

News photo from Jalna showing police investigating a roadside hotel scene with 'CRIME SCENE DO NOT CROSS' tape in the foreground and officers talking nearby; headline in Hindi about a brutal hotel owner’s murder.
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

जालना: जिले के घनसावंगी तहसील के जिरडगांव शिवार में बुधवार सुबह एक होटल मालिक की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। रांजणी-कुंभार पिंपलगांव मार्ग पर कंडारी-परतूर फाटे के पास पावर हाउस के नजदीक यह वारदात हुई।

मृतक की पहचान नामदेव अंजीराम पाईकराव (55) के रूप में हुई है। बताया गया कि पाईकराव का कंडारी-परतूर फाटे के पास होटल है। बुधवार सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद घटना की जानकारी सामने आई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पाईकराव के शरीर, पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही घनसावंगी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घनसावंगी उपजिला अस्पताल भेज दिया है। हत्या किस कारण से हुई और वारदात में कौन शामिल है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले में पुलिस घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य संभावित सुरागों की जांच कर रही है। हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

जालना की अन्य स्थानीय खबरों के लिए पढ़ें: जालना में लॉज में युवक की मौत के मामले की पुलिस जांच।

पुलिस से संबंधित आधिकारिक नागरिक सेवाओं और प्रकाशित FIR की जानकारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस के आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी देखी जा सकती है।

नोट: खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर सांकेतिक है।

News photo from Jalna showing police investigating a roadside hotel scene with 'CRIME SCENE DO NOT CROSS' tape in the foreground and officers talking nearby; headline in Hindi about a brutal hotel owner’s murder.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist from Jalna, Maharashtra, with over 17 years of experience covering news, politics, education and social issues. He is the district representative for the Hindi daily Navbharat (earlier Lokmat Samachar), Publisher & Editor of NewsNation Online (Rashmi Media House) and editor of ImranJalna.com, an Islamic knowledge website. He is also a teacher.