NewsNation Online

FireFly In News

जालना हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बड़ा हादसा टला

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बड़ा हादसा टला

जालना, 3 अगस्त (रविवार)

छत्रपति संभाजीनगर-जालना महामार्ग पर रविवार शाम सेलगांव क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त टल गया जब एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह दुर्घटना महिको कंपनी के सामने करीब साढ़े चार बजे के आसपास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार छत्रपति संभाजीनगर से जालना की ओर जा रही थी। अत्यधिक रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण हट गया, जिससे कार डिवाइडर से टकराई और सड़क के किनारे पलट गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

कार में कितने लोग सवार थे, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading