जालना : आर्थिक लेन-देन के विवाद में युवक की निर्मम हत्या — चंदनझीरा पुलिस ने 4 घंटे में आरोपी को दबोचा
जालना : शहर के विशाल कॉर्नर इलाके में 3500 रुपये और मोबाइल फोन के लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार 13 अप्रैल 2025 की सुबह हुई। घटना के बाद सक्रिय हुई चंदनझीरा पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण —
मृतक की पहचान गजानन दगडोबा कायंदे (निवासी रमणा, तहसील सिंदखेड राजा, जिला बुलढाणा) के रूप में हुई है। वह विशाल कॉर्नर क्षेत्र में देशी दारू की दुकान के सामने मौजूद था। इसी दौरान 3 आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि मृतक ने 3500 रुपये और मोबाइल लिया था, इसी रंजिश में आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई —
घटना की जानकारी मिलते ही चंदनझीरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सम्राटसिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। 4 घंटे के भीतर आरोपी भरत पारसनाथ बंकट (निवासी भवानीनगर, जुना जालना) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई —
इस सफल कार्रवाई को जालना के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, उपविभागीय अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी —
- सम्राटसिंह राजपूत — पुलिस निरीक्षक
- सुशील चव्हाण — सहायक पुलिस निरीक्षक
- सचिन सानप — पुलिस उपनिरीक्षक
- विठ्ठल शिंदे — पुलिस उपनिरीक्षक
- एम.बी. स्कॉट — पुलिस उपनिरीक्षक
- अप्सर हुसैन — एएसआई
- मनसुब वेताळ — एएसआई
- पुलिस कर्मचारी — प्रशांत देशमुख, कृष्णा तंगे, संतोष वनवे, साई पवार, रवी देशमुख, राजू पवार, अभिजीत वायकोस, सागर खैरे, दीपक डेंगळ
© http://www.newsnationonline.com | All Rights Reserved.

- U.S. National Parks Prepare for Fall Visitors
- U.S. Fall Travel Season Brings Foliage Tourism
- U.S. Space Industry Tracks Starship Flight Data
- U.S. Energy Policy Debate Expands Beyond Oil
- U.S. Housing Affordability Faces Interest Rate Pressure
- U.S. Economic Data Shows Mixed Signals
- U.S. Auto Buyers Watch Vehicle Prices and Financing
- U.S. Manufacturing Enters Fourth Quarter With Supply Chain Concerns
- Texas Grid Audit Examines AI Data Center Demand
- U.S. Data Center Boom Drives Energy Infrastructure Debate
- U.S. and China AI Competition Remains a Strategic Issue
- U.S. AI Policy Debate Continues in Washington
- AI Agent Security Becomes New Technology Priority
- U.S. Technology Sector Faces AI Security Challenges
- U.S. Holiday Travel Costs Remain Under Watch
- U.S. Airlines Watch Fuel Costs and Passenger Demand
- U.S. Gasoline Prices Remain a Household Concern
- U.S. Markets Watch Oil Prices and Bond Yields
- U.S. Economy Enters Final Quarter Under Inflation Watch
- U.S. Government Works to Meet Ukraine Aid Deadline
- U.S. Federal Spending Dispute Continues
- White House Media Access Dispute Continues
- Supreme Court Asked to Intervene on Third-Country Deportations
- U.S. Courts Continue Reviewing Immigration Policies
- ACA Marketplace Policy Changes Could Affect Millions
- U.S. Government Continues Review of ACA Marketplace Enrollment
- U.S. Health Insurers Examine AI-Related Medical Costs
- Drug-Resistant Infection Rates Under Watch in U.S.
- E. Coli Investigation Continues in U.S.
- U.S. Public Health Agencies Track Measles Spread
- U.S. Northeast Power Restoration Continues
- New Jersey Communities Begin Storm Cleanup
