NewsNation Online

FireFly In News

जालना बस स्टैंड पर बवाल: विधायक खोतकर की मौजूदगी में दो गुटों की भिड़ंत

जालना बस स्टैंड पर हड़कंप: विधायक खोतकर की मौजूदगी में दो गुटों की भिड़ंत, हाथापाई से मचा बवाल

जालना समाचार | 16 सितंबर 2025

जालना बस स्टैंड पर मारपीट की घटना
जालना बस स्टैंड परिसर में मारपीट के बाद अफरातफरी का माहौल।
जालना: शहर के बस स्टैंड परिसर में मंगलवार सुबह अचानक माहौल गरमा गया, जब दो फर्नीचर विक्रेताओं के गुट आपस में भिड़ पड़े। खास बात यह रही कि यह पूरी घटना स्थानीय विधायक अर्जुन खोतकर की मौजूदगी में घटी।

दरअसल, सोमवार देर रात जालना में मूसलधार बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर की कई दुकानें पानी में बह गईं। हालात का जायजा लेने के लिए विधायक अर्जुन खोतकर 14 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुँचे। निरीक्षण के दौरान ही अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति हाथापाई तक पहुँच गई।

अचानक हुई इस मारपीट से पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख विधायक खोतकर ने खुद बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन जब एक पक्ष उनकी समझाइश के बावजूद शांत नहीं हुआ तो उन्होंने स्वीकार किया कि स्थिति काबू में लाने के लिए उन्हें दोनों गुटों के कुछ लोगों को थप्पड़ मारकर हटाना पड़ा।

घटना के चलते कुछ समय के लिए बस स्टैंड परिसर में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। बाद में सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों गुटों को हटाकर व्यवस्था बहाल की। फिलहाल पुलिस विवाद की असली वजह की जांच कर रही है।

जालना बस स्टैंड मारपीट, विधायक अर्जुन खोतकर, जालना समाचार, महाराष्ट्र राजनीति विवाद

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading