जालना में अवैध कत्तलखानों के विरोध में हिंदू समाज ने पालिका के सामने किया ठिय्या आंदोलन
जालना: शहर में खुलेआम गोहत्या और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के विरोध में शिवसेना (शिंदे), भाजपा, बजरंग दल और गौ रक्षक दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जालना महानगरपालिका के सामने ठिय्या आंदोलन किया। आंदोलनकारियों ने पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवैध कत्तलखानों को तुरंत बंद कर जमीनदोस्त करने की मांग की।
ज्ञापन में आरोप
ज्ञापन में कहा गया कि मंगल बाजार क्षेत्र निवासी अस्लम कुरेशी जिले में गोमांस बिक्री का प्रमुख संचालक है। उसके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास और जातीय दंगों जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। बावजूद इसके वह खुलेआम गौमाता की हत्या कर रहा है और कानून का उल्लंघन कर रहा है।
आंदोलनकारियों की मांगें
आंदोलनकारियों का कहना है कि यह घटना संपूर्ण भारत में गणेशोत्सव के समय हुई, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं ठेस पहुंची हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) और मोक्का के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो पूरे महाराष्ट्र में व्यापक जन आंदोलन होगा।
आंदोलन का दृश्य
आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक महानगरपालिका के बाहर डेरा डाला और जब तक प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तब तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो इस वर्ष गणेश उत्सव का विसर्जन नहीं किया जाएगा।


- Mary Kom House: फरीदाबाद में है मैरी कॉम का ‘Ebenezer Inn’, सादगी और उपलब्धियों से सजा है घरBigg Boss 20 की कंटेस्टेंट मैरी कॉम का फरीदाबाद स्थित ‘Ebenezer Inn’ सादगी, परिवार और उनकी शानदार खेल उपलब्धियों की झलक देता है। जानिए घर के इंटीरियर, फिटनेस स्पेस और ट्रॉफी डिस्प्ले की खासियत।
- एशियन गेम्स 2026: जेमिमा रॉड्रिग्स बाहर, प्रतिका रावल भारतीय टीम में शामिलएशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल जेमिमा रॉड्रिग्स बाहर हो गई हैं और उनकी जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है।
- मोल्दोवा से उड़ान भरते ही खतरे में आया जेलेंस्की का विमान, ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचने का दावामोल्दोवा से नॉर्वे जा रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के विमान के करीब ड्रोन पहुंचने का दावा नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने किया है. घटना के बाद मोल्दोवा ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था.
- पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नियमित होने से पहले की सर्विस भी होगी शामिलसुप्रीम कोर्ट ने पेंशन से जुड़े अहम मामले में कहा कि नियमितीकरण से पहले की सेवा को भी पेंशन के लिए गिनने पर विचार किया जाना चाहिए. जानिए फैसले की पूरी जानकारी.
- डीजे पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद महेश धन्नावत की अपील, “अब आपसी विवाद छोड़कर साथ आने का समय”डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद एडवोकेट महेश धन्नावत ने दोनों समाजों से आपसी विवाद छोड़कर कानून का सम्मान करने और पारंपरिक वाद्यों के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
- भारत में जल्द शुरू हो सकता है Satellite Internet, Starlink, OneWeb और Jio की एंट्री का रास्ता साफभारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू होने की राह आसान हो गई है. DCC ने TRAI की ज्यादातर सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. जानें Starlink, OneWeb और Jio के लिए अब क्या रास्ता बचा है.
- Bigg Boss 20 में ‘पंचायत’ के दामाद जी आसिफ खान की एंट्री, सलमान खान से मिलकर हुए भावुकBigg Boss 20 में ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान की एंट्री हो गई है. सलमान खान से मुलाकात के दौरान आसिफ भावुक हुए. जानिए उनका संघर्ष, सलमान से कनेक्शन और शो में आने की वजह.
- तुकाराम मुंढे के FDA पर हाईकोर्ट सख्त, लाइसेंस मामले में लगाई फटकारबॉम्बे हाईकोर्ट ने तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र FDA को सिद्धार्थ एग्रो के लाइसेंस मामले में सख्त टिप्पणी की. कमियां दूर होने के बाद भी लाइसेंस निलंबित रखने पर अदालत ने सवाल उठाए.






