NewsNation Online

FireFly In News

दामिनी पथक की फुर्ती से बचीं दो ज़िंदगियाँ — भागीं थीं शादी के लिए, अब लौटीं माँ-बाप के आँगन में!

दामिनी पथक की फुर्ती से बचीं दो ज़िंदगियाँ — भागीं थीं शादी के लिए, अब लौटीं माँ-बाप के आँगन में!

जालना — शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में दो नाबालिग लड़कियाँ संदिग्ध हालात में घूम रही थीं, लेकिन दामिनी पथक की तेज़ निगाहों और फुर्तीले एक्शन ने बड़ी अनहोनी टाल दी। पथक की सूझबूझ से दोनों लड़कियाँ सकुशल अपने परिजनों के पास लौट आईं — और एक संभावित सामाजिक दुर्घटना होने से पहले ही टल गई।

घटना शुक्रवार (7 मार्च) की है जब गश्त के दौरान दामिनी पथक की टीम ने स्टेशन के पास दो नाबालिग लड़कियों को कुछ लड़कों के साथ देखा। बात कुछ अजीब लगी, पूछताछ की गई, और जबाव आते-आते हकीकत सामने आ गई — ये लड़कियाँ अपने घरों से भागकर प्रेम विवाह के इरादे से आई थीं।

पथक की प्रमुख फौजदार पूजा कदम और उनकी टीम ने न सिर्फ लड़कियों को समझाया, बल्कि काउंसलिंग कर उन्हें सही रास्ते पर लाया। परिजनों से संपर्क कर बुलाया गया और लड़कियों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

चौंकाने वाली बात यह भी रही कि जिन लड़कों के साथ ये लड़कियाँ थीं, वे भी नाबालिग निकले। उन्हें भी समझाइश देकर परिजनों के हवाले किया गया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उप अधीक्षक मनोजकुमार राठौड़ के मार्गदर्शन में दामिनी पथक की टीम — फौजदार पूजा कदम, हवलदार अनीता उईके, जमादार विनायक कोकणे और अमलदार प्रियंका पवार — द्वारा अंजाम दी गई।

#DaminiSquad #MinorGirlsRescued #RunawayGirls #ChildSafety #JalnaPolice #TeenElopement #PoliceInAction #GirlsSafetyFirst #IndianPoliceForce #UnderageMarriage #SocialAwareness #CounselingMatters #DaminiPatrol #SafeIndia #EmpoweringYouth

एक्शन में दामिनी पथक — जालना की बेटियों को सुरक्षित लौटाया घर!


आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading