NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

अग्रवाल परिवार का योगदान: औद्योगिक विकास की नयी दिशा

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो






 

अग्रवाल परिवार का सत्कार : महाराष्ट्र के औद्योगिक क्षेत्र में ऐतिहासिक करार

जालना : जालना के उद्योग जगत के लिए गौरव का क्षण तब बना, जब सुप्रसिद्ध उद्योगपति सतीश काश्मिरीलाल अग्रवाल और उनके सुपुत्र आदित्य अग्रवाल के नेतृत्व में Rovision Tech Hub Pvt. Ltd. ने महाराष्ट्र शासन के साथ नवी मुंबई में अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करने हेतु ऐतिहासिक सामंजस्य करार (MoU) किया। यह करार 19 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भव्य निवेश और रोजगार सृजन

कंपनी द्वारा प्रस्तावित इस प्रकल्प के अंतर्गत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सहित कुल ₹12,564 करोड़ का भव्य निवेश किया जाएगा। इस उपक्रम से लगभग 1,100 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होंगे। यह डेटा सेंटर हरित प्रमाणित और ऊर्जा दक्ष तकनीक से सुसज्जित होगा तथा महाराष्ट्र को औद्योगिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

अग्रवाल परिवार का सत्कार

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में जालना महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर दानवे के हाथों चित्रकूट निवास पर अग्रवाल परिवार का सत्कार किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धिविनायक मुले, उद्योगपति अर्जुन गेही, भाजपा महानगर जिला महासचिव सुनील पवार सहित अन्य उपस्थित रहे।

औद्योगिक विकास में योगदान

अग्रवाल परिवार की इस पहल ने न केवल जालना का नाम रोशन किया है, बल्कि महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास को भी नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है।

 

अग्रवाल परिवार के सदस्यों का सत्कार करते हुए, जिसमें एक व्यक्ति फूलों का गुलदस्ता लिए हुए है, बैकग्राउंड में एक तस्वीर और औपचारिक सेटिंग है।
अग्रवाल परिवार का सत्कार समारोह
जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.