NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

आबड़ परिवार को तगड़ा झटका: चारों मुख्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज | जालना भू माफिया पर FIR

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

आबड़ परिवार को तगड़ा झटका: चारों मुख्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज

* जान से मारने की धमकी और आगजनी का मामला
* जालना के भू माफिया में मची खलबली

जालना: शहर में भूखंड विवाद के चलते मजदूर को जान से मारने की धमकी देकर आगजनी करने वाले चार आरोपियों – अंकीत अभय आबड़, अंशुल नरेंद्र आबड़, आनंद अनिल आबड़ और अनुप अशोककुमार आबड़ – की अग्रिम जमानत याचिका जालना के जिला एवं सत्र न्यायालय ने 25 मार्च को खारिज कर दी है।

यह मामला 14 फरवरी 2025 को जालना के तालुका पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता शेख वाहिदोद्दीन (उम्र 51) ने आरोप लगाया कि मंठा रोड स्थित सर्वे नं. 554, प्लॉट नं. 51 पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान उनके मजदूरों के अस्थायी निवास (पतरों के शेड) में जानबूझकर आग लगा दी गई। आरोप था कि आरोपियों ने अपने गुंडों के माध्यम से अमन शेख अजीज, अफरोज पठान और नासेर शेख की झोपड़ीनुमा कॅबिन में आग लगवाई।

यह भी पढ़ें: जालना जिले में जलाशयों ने छुआ तल, 131 टैंकरों से 2.81 लाख लोगों को पानी; अंबड, बदनापुर और घनसावंगी सबसे ज्यादा प्रभावित

गनीमत रही कि समय रहते प्रत्यक्षदर्शियों ने आग बुझा दी, जिससे किसी की जान नहीं गई। FIR के अनुसार, आरोपियों में से एक ने धमकी दी थी – “हमारे प्लॉट में मत रुकना, वरना जान से हाथ धो बैठोगे।”

चारों आरोपियों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था और उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। अब पुलिस इनके विरुद्ध सक्रिय कार्रवाई में जुट गई है। इस प्रकरण में सरकार पक्ष की ओर से सरकारी वकील इंगले के साथ ही एडवोकेट प्रतीक भोसले ने आरोपियों की जमानत का विरोध किया था।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

विधानसभा में उठा मामला: “आबड़ परिवार का हजारों करोड़ का भुखंड घोटाला”

बीते सप्ताह विधायक अर्जुन खोतकर ने महाराष्ट्र विधानसभा में आबड़ परिवार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आबड परिवार ने जालना शहर में सरकारी जमीन हथियाने के लिए बोगस सर्वे नंबर तैयार कर हजारों करोड़ की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की और लोगों को बेच दिया।

इस गंभीर आरोप के बाद महसूल मंत्री और मुख्यमंत्री ने संबंधित सर्वे नंबर्स पर सभी प्रकार की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। अब जब एक अन्य मामले में न्यायालय ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी है, तो आबड़ परिवार की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रियता से कार्रवाई में जुटी है।

#जालना #आबड़_परिवार #भू_माफिया #अग्रिम_जमानत_खारिज #क्राइम_न्यूज़ #जालना_विवाद #भूमि_घोटाला #FIR #जमानत_नकार




जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNation Online Desk
The NewsNation Online Desk reports news from Jalna, Marathwada, Maharashtra, India and the world in Hindi, English, Marathi and Urdu. Stories are checked against official sources and published under our editorial standards.