NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

हसनाबाद में एक गावठी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

A country-made pistol and 4 live cartridges recovered in Hasnabad

जालना – जालना जिले के हसनाबाद में पुलिस ने एक व्यक्ति को घातक शस्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी से एक गावठी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस जब्त किए हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसनाबाद पुलिस को तलेगाव फाटा के पास हसनाबाद से विल्हाड़ी रोड तक एक व्यक्ति के पास घातक शस्त्र होने की गुप्त सूचना मिली. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तलेगाव फाटे के पास एक जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी का नाम बादल संतोष चव्हाण (उम्र 20 वर्ष, निवासी पारधी बस्ती, हसनाबाद, तहसील भोकरदन) है. 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. गणपत दराडे के मार्गदर्शन में हसनाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading