NewsNation Online

FireFly In News

महाराष्ट्र समेत देश के 14 राज्यों पर मौसम का कहर! IMD का अलर्ट – हीटवेव, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

महाराष्ट्र समेत देश के 14 राज्यों पर मौसम का कहर! IMD का अलर्ट – हीटवेव, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि महाराष्ट्र सहित देश के 14 राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम का भयावह रूप देखने को मिल सकता है। कई हिस्सों में हीटवेव, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि

पूर्व बांग्लादेश पर बने चक्रवातीय दबाव के कारण मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों में हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं।

महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में गर्मी का कहर:

महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में तापमान 42°Cतापमान 40°C से ऊपर

IMD ने अकोला, यवतमाल और चंद्रपुर जिलों के लिए 24 घंटे का हीट अलर्ट जारी किया है। होली के बाद अचानक गर्मी में बढ़ोतरी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी:

आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम बिगड़ सकता है। राजधानी दिल्ली में मौसम मिला-जुला रहेगा।

14 से 17 मार्च तक तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी:

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और तूफान की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश

पूर्वोत्तर भारत में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं:

आसाम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ में तेज बारिश व तूफान की संभावना है।

हीटवेव अलर्ट: इन राज्यों को रहना होगा सतर्क

गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, कोकण, गोवा, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, गंगा-पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

#IMDAlert #WeatherWarning #MaharashtraHeatwave #StormRainHail #IndiaWeatherUpdate #IMDNews #HeatwaveIndia



Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading