NewsNation Online

FireFly In News

मराठवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय डर्ट ट्रैक बाईक रेसिंग – जालना में एमजेफेस्ट का भव्य आयोजन

मराठवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय डर्ट ट्रैक बाईक रेसिंग: जालना में एमजेफेस्ट का ऐतिहासिक आयोजन

जालना: मराठवाड़ा में पहली बार एमजेफेस्ट की ओर से नेशनल डर्ट ट्रैक बाईक रेसिंग इवेंट का सफल आयोजन किया गया। इस अनोखे खेल आयोजन की अगुवाई पूर्व नगरसेवक अमजद खान द्वारा की गई, जबकि तकनीकी संचालन और आयोजन की जिम्मेदारी पुणे रोडीज़ क्लब ने निभाई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के राइडर्स ने रोमांचक भागीदारी दर्ज की।

शनिवार और रविवार दो दिन चली इस रेस में मैसूर, रायगढ़, मुंबई, नासिक, इंदौर, पुणे, हैदराबाद, दक्षिण भारत और मराठवाड़ा के औरंगाबाद व जालना सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली राइडर्स अपनी क्षमता आजमाने पहुंचे। आयोजन का संपूर्ण संचालन पूर्व नगरसेवक वाजेद खान के मार्गदर्शन में हुआ।

इस राष्ट्रीय डर्ट ट्रैक रेसिंग इवेंट का उद्घाटन जालना के विधायक अर्जुनराव खोतकर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिमन्यु खोतकर का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।

15 कैटेगरी में रोमांचक मुकाबला

  • बॉयज़ कैटेगरी
  • गर्ल्स कैटेगरी
  • वेटरन्स क्लास
  • फॉरेन क्लास
  • ओपन क्लास

प्रतियोगिता कुल 15 श्रेणियों में आयोजित की गई। प्रत्येक कैटेगरी में शीर्ष 3 विजेताओं को कैश प्राइज़ व मेडल प्रदान किए गए।

इसमें बेस्ट राइडर, बेस्ट मराठवाड़ा राइडर और बेस्ट फॉरेन राइडर का खिताब छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रिहान राइडर ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीता।

एमजे क्लब जालना के सदस्यों का योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एमजे क्लब जालना के सदस्यों—सय्यद मुजाहिद, सय्यद फिरोज, एहतेशाम बुखारी, सचिन कांबले, एडवोकेट अशफाक पठान, मोहम्मद फिरोज, अमजद खान, आवेस शेख, इमरान शेख, मुनीर भाई, शहबाद खान (राइडर), मोहम्मद शाहज़ाद, शेख नदीम, वजाहत खान, अल्तमश खान, हिमायु खान, माजेद खान, नाज़ेर खान, फ़ैसल खान, हनीफ़ खान सहित सभी सदस्यों व सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

15,000 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी

करीब 15,000 से अधिक दर्शकों ने इस रोमांचक डर्ट ट्रैक रेसिंग प्रतियोगिता का आनंद लिया। जालना में इस नए और साहसिक खेल आयोजन के लिए नागरिकों ने अमजद खानएमजेफेस्ट टीम को बधाई दी।

एमजे क्लब जालना ने FSCMI बोर्ड का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जालना को इतनी बड़ी और प्रतिष्ठित डर्ट ट्रैक रेसिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का अवसर प्रदान किया।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading