कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत खराब हो गई है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो साझा कर बताया कि उनकी ब्लड रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि हुई है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि उनकी बीमारी के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा देशव्यापी आंदोलन किसी भी हाल में नहीं रुकेगा।
आंदोलन जारी रखने का किया आह्वान
वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी। अब मेरी ब्लड रिपोर्ट आ गई है और मुझे टाइफाइड हुआ है। मेरा इलाज चल रहा है। मैं सभी कॉकरोचों का धन्यवाद करना चाहता हूं जो देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे विश्वास है कि यदि हम इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते रहे, तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूर होगा।”
सोनम वांगचुक की सेहत पर जताई राहत
इससे पहले शुक्रवार को अभिजीत दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिन की भूख हड़ताल समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि वांगचुक की सेहत देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी भूख हड़ताल समाप्त होने से उन्हें राहत मिली है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन का मूल उद्देश्य अभी भी वही है और वह अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे।
इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध
पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि पार्टी का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी कथित गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय होना जरूरी है और इसी मांग को लेकर देशभर में शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने संयम बनाए रखते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply